Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली एयरपोर्ट पर फिल्मी ड्रामा! जवान को धक्का देकर भागा घुसपैठिया, CISF ने दौड़ाकर धर दबोचा

दिल्ली एयरपोर्ट पर फिल्मी ड्रामा! जवान को धक्का देकर भागा घुसपैठिया, CISF ने दौड़ाकर धर दबोचा

Delhi Airport Intrusion Attempt: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। टर्मिनल-3 के डिपार्चर गेट पर एक शख्स बिना किसी दस्तावेज के जबरन अंदर घुसने की कोशिश करने लगा।CISF के जवानों ने उसे गेट पर ही रोकने की कोशिश की, लेकिन वो जवान को धक्का देकर एयरपोर्ट के अंदर की तरफ दौड़ पड़ा। वहां मौजूद लोगों के लिए ये नजारा किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था।

घुसपैठिया टर्मिनल-3 के अंदर कुछ मीटर तक आगे बढ़ चुका था

CISF ने इस पूरी घटना का 25 सेकंड का वीडियो एक्स पर शेयर किया है, जो अब जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे शख्स सुरक्षाकर्मियों को धक्का देकर भागता है और पीछे-पीछे जवान उसे पकड़ने के लिए दौड़ते हैं।पहले एक हथियारबंद जवान ने उसे पकड़ा, लेकिन वो हाथ छुड़ाकर फिर भागने लगा। तभी दूसरे जवान ने आकर उसे धर दबोचा। इस दौरान घुसपैठिया टर्मिनल-3 के अंदर कुछ मीटर तक आगे बढ़ चुका था।

Also read: भारतीय से शादी करने पर भी विदेशी को नहीं मिलेगा भारत में रहने का अधिकार, दिल्ली हाई कोर्ट ने साफ किया नियम

संदिग्ध मलेशिया के कुआलालंपुर का रहने वाला

CISF के मुताबिक, क्विक रिस्पॉन्स टीम की फुर्ती की वजह से ही शख्स को कुछ ही सेकंड में पकड़ लिया गया और एक बड़ी सुरक्षा चूक टल गई।बता दें, दिल्ली का IGI एयरपोर्ट अति-संवेदनशील श्रेणी में आता है। यहां स्टाफ को भी अंदर जाने के लिए अपना आई-कार्ड दिखाना पड़ता है। रोज हजारों घरेलू और इंटरनेशनल यात्री यहां से गुजरते हैं, इसलिए यहां CISF की आतंकवाद-रोधी हथियारबंद सुरक्षा तैनात रहती है। गौरतलब है कि ये कोई पहली घटना नहीं है। पिछले महीने ही दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां एक शख्स फोन पर बात करते-करते चेकिंग प्वाइंट से भागने लगा था और CISF जवान ने उसे गेट के बाहर ही दबोच लिया था। वो संदिग्ध मलेशिया के कुआलालंपुर का रहने वाला बताया गया था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली में इन्फ्लुएंसर पर हमले की साजिश नाकाम, राशिद केबलवाला गैंग के 3 पकड़े, पिस्टल और कारतूस बरामद

Delhi Influencer Attack Plot Foiled: दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी वारदात को होने से पहले ही रोक दिया है। दक्षिण-पूर्वी जिले की पुलिस ने हजरत निजामुद्दीन इलाके में एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर पर फायरिंग की साजिश को नाकाम

भारतीय से शादी करने पर भी विदेशी को नहीं मिलेगा भारत में रहने का अधिकार, दिल्ली हाई कोर्ट ने साफ किया नियम

Delhi HC on Foreigners/Spouse Visa Rules: दिल्ली हाई कोर्ट ने एक बड़े मामले में अहम टिपण्णी की है। कोर्ट ने साफ तौर पर कहा है कि किसी भारतीय नागरिक से शादी करने से किसी विदेशी नागरिक को अपने आप भारत में रहने, वीजा पाने या स्पाउस वीजा में बदलवाने का ऑटोमैटिक अधिकार नहीं मिल जाता। कोर्ट ने कहा कि देश में विदेशियों की एंट्री और लगातार रहना सरकार की मर्ज़ी का मामला है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast