Search KhabarFast

Press ESC to close

Weather Update: उत्तर-पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, दिल्लीवालों को जल्द मिलेगी राहत; IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Update: उत्तर-पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, दिल्लीवालों को जल्द मिलेगी राहत; IMD ने जारी किया अलर्ट

IMD Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में सक्रिय दक्षिण-पश्चिम मानसून को लेकर एक पूर्वानुमान अपडेट जारी किया है। IMD ने भारी बारिश, संवेदनशील क्षेत्रों में अचानक बाढ़ के खतरे की चेतावनी दी है। दूसरी तरफ, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड और कई पूर्वोत्तर राज्यों में आने वाले दिनों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

इसके अलावा IMD ने गर्म और उमस भरे हफ्ते के बाद दिल्ली में तापमान में भारी गिरावट की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में मानसून की गतिविधि तेज होने के कारण अधिकतम तापमान रविवार को लगभग 40 डिग्री सेल्सियस से गिरकर मंगलवार तक लगभग 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Also read: 'आपकी खामोशी पूरी तरह अस्वीकार्य...' राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

दूसरी तरफ, मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम भारत में पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य भारत में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में, पूर्वी भारत में पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, ओडिशा और झारखंड में पश्चिमी भारत में, कोंकण, गोवा गुजरात और महाराष्ट्र में व्यापक बारिश की संभावना है। तो वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी दी गई है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की मानें तो आज रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में छिटपुट बारिश के साथ गरज, बिजली और 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिल्ली में सोमवार से बुधवार तक छिटपुट गरज के साथ भारी बारिश होने की उम्मीद जताई गई है, जिससे दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। सोमवार को 37 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 30 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 33 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 35 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को 36 डिग्री सेल्सियस और शनिवार को 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

तो वहीं, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। फरीदाबाद में गर्मी कम रहने की उम्मीद है, जहां तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 20 July 2026: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवा के साथ गरज-चमक की भी चेतावनी

Kal Ka Mausam 20 July 2026: देश के कई हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है और 20 जुलाई को भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर, मध्य, पूर्वोत्तर और पश्चिमी भारत के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने की आशंका भी जताई गई है।

Delhi News: क्या कुछ होने वाला है बड़ा? दिल्ली में टाइट की गई सिक्योरिटी, टैफिक एडवाइजरी भी जारी

Delhi News: 20 जुलाई से शुरू होने जा रहे संसद के मानसून सत्र को देखते हुए दिल्ली की सुरक्षा-व्यवस्था चौकस की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है। संसद सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के कारण सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी रहेगी।

फीफा विश्व कप फाइनल का भारत में जबरदस्त क्रेज, इस राज्य की सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान

FIFA World Cup Final:फीफा विश्व का फाइनल मुकाबला अर्जंटीना और स्पेन के बीच खेला जाना है। जिसको लेकर परे विश्व में फाइनल मुकाबले का बुखार चढ़ा हुआ है। भारत में भी जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। इसी को देखते हुए केरल की सरकार ने सभी शिक्षण संस्थानों में छु्ट्टी का ऐलान किया है। ताकी फैंस फीफा विश्व कप फाइनल मुकाबला देख सके।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast