Search KhabarFast

Press ESC to close

'आपकी खामोशी पूरी तरह अस्वीकार्य...' राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

'आपकी खामोशी पूरी तरह अस्वीकार्य...' राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

Rahul Writes Letter To PM Modi: राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला अब शांत नहीं हुई है। अब इस मामले में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन भी कूद पड़े हैं। दोनों नेताओं ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर बड़ी मांग की है।

पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी में राहुल गांधी ने चढ़ावा चोरी मामले में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर पीएम मोदी की खामोशी पर तीखे सवाल उठाए हैं और इसे अस्वीकार्य करार दिया है। कांग्रेस के दोनों नेताओं ने चंपत राय पर भी निशाना साधा है।

पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

पीएम मोदी को भेजी गई चिट्ठी में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि देश के करोड़ों राम भक्तों के साथ खिलवाड़ हो रहा है और इस पर सरकार की चुप्पी हैरान करने वाली है। उन्होंने कहा कि इस तरह के गंभीर अपराध के सामने आपकी खामोशी अस्वीकार्य है। इस मामले पर जवाबदेही तय करे और जनता को सच बताएं। कांग्रेस नेताओं ने राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें कलंकित बताया। ऐसे में प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ जाती है। वह इस पूरे मामले का सच सामने लेकर आए।   

Also read: Delhi News: दिल्ली के दयालपुर में दिनदहाड़े मर्डर, 24 वर्षीय साजिद उर्फ आलू दादा की गोली मारकर हत्या

राहुल गांधी और खरगे ने की बड़ी मांग  

राहुल गांधी और खरगे ने मांग की है कि जांच का दायरा केवल कागजी खातों तक सीमित नही होना चाहिए। दोनों नेताओं ने कहा कि राम मंदिर के लिए देश-विदेश से मिले नकद, सोने-चांदी और अन्य प्रकार के दोनों व चढ़ावा के प्रबंधन की गहराई से जांच होनी चाहिए। पत्र में पारदर्शिता की बात करते हुए राहुल गांधी और खरगे ने कहा कि जांच रिपोर्ट और ट्रस्ट के सभी खातों को पब्लिक करना चाहिए। ताकी पता चल सके कि चढ़ावा और दान का उपयोग कहां और कैसे किया गया है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 20 July 2026: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवा के साथ गरज-चमक की भी चेतावनी

Kal Ka Mausam 20 July 2026: देश के कई हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है और 20 जुलाई को भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर, मध्य, पूर्वोत्तर और पश्चिमी भारत के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने की आशंका भी जताई गई है।

Delhi News: क्या कुछ होने वाला है बड़ा? दिल्ली में टाइट की गई सिक्योरिटी, टैफिक एडवाइजरी भी जारी

Delhi News: 20 जुलाई से शुरू होने जा रहे संसद के मानसून सत्र को देखते हुए दिल्ली की सुरक्षा-व्यवस्था चौकस की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है। संसद सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के कारण सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी रहेगी।

फीफा विश्व कप फाइनल का भारत में जबरदस्त क्रेज, इस राज्य की सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान

FIFA World Cup Final:फीफा विश्व का फाइनल मुकाबला अर्जंटीना और स्पेन के बीच खेला जाना है। जिसको लेकर परे विश्व में फाइनल मुकाबले का बुखार चढ़ा हुआ है। भारत में भी जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। इसी को देखते हुए केरल की सरकार ने सभी शिक्षण संस्थानों में छु्ट्टी का ऐलान किया है। ताकी फैंस फीफा विश्व कप फाइनल मुकाबला देख सके।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast