Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam 16 August: दिल्ली-UP-हरियाणा समेत 12 राज्यों में मूसलाधार बारिश, 80 की स्पीड से चलेगी हवा; IMD से जानें 16 अगस्त का मौसम

Kal Ka Mausam 16 August: दिल्ली-UP-हरियाणा समेत 12 राज्यों में मूसलाधार बारिश, 80 की स्पीड से चलेगी हवा; IMD से जानें 16 अगस्त का मौसम

16 August Ka Mausam: देशभर में मानसून की सक्रियता को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल 16 अगस्त रविवार के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार. देश के कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेगी। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

IMD ने देश के लगभग 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र में बादल बरसने की चेतावनी दी है। इसके अलावा उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर में भी बारिश के साथ भूस्खलन का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई इलाकों में आंधी-तूफान का भी साया रहेगा, जबकि 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेगी। 

Also read: अरुणाचल प्रदेश में मानसून ने मचाई तबाही, भूस्खलन से 4 की मौत; बाढ़ में सेना के 5 जवान लापता

दिल्ली में 16 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम?

IMD ने देश के राजधानी दिल्ली में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई गई है।

उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश में कल 16 अगस्त को बारिश के आसार हैं। मेरठ, मुजफ्फर नगर, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, गाजीपुर, गोरखपुर, प्रयागराज समेत कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 60 से 70KMPH की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेगी।

बिहार में कल 16 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम?

बिहार के मौसम की बात करें तो राज्य में मानसून का असर बराबर देखने को मिल रहा है। पश्चिम चंपारण, भागलपुर, पूर्णिया, पटना, गया, और बेगूसराय जैसे कई जिलों में भारी बारिश के साथ आंधी की चेतावनी दी गई है। इस दौरान निचले इलाकों में जलभराव की समस्या भी पैदा हो सकती है। इसके अलावा 60-65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी।

पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा कल 16 अगस्त का मौसम?

पहाड़ी इलाकों में भी बारिश का दौर जारी है। इसी के साथ भूस्खलन की खबरें भी लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। IMD ने उत्तराखंड के नैनीताल, ऋषिकेश, हरिद्वार, चमोली और रुद्रप्रयाग जैसे कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट जारी है। कुल्लू, बिलासपुर, सोलन में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं, जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़, कुपवाड़ा, उधमपुर जैसे इलाकों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसी के साथ मौसम विभाग ने भूस्खलन की चेतावनी दी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अरुणाचल प्रदेश में मानसून ने मचाई तबाही, भूस्खलन से 4 की मौत; बाढ़ में सेना के 5 जवान लापता

Arunachal Pradesh Floods: अरुणाचल प्रदेश में बीते दिन 14 अगस्त शुक्रवार शाम को हुई भारी बारिश ने दो अलग-अलग जगहों पर तबाही मचा दी। जानकारी के अनुसार, ऊपरी सुबनसिरी जिले में भूस्खलन से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दिबांग घाटी जिले में अचानक आई बाढ़ में सेना के पांच जवान लापता हो गए।

चंडीगढ़ में कौमी इंसाफ मोर्चा ने किया सड़क जाम, पुलिस-प्रदर्शनकारियों में हुई भिड़ंत

Protest In Chandigarh:पूरा देश 80वें आजादी दिवस का जश्न मना रहा है लेकिन, दूसरी तरफ चंडीगढ़ में तनावपूर्ण माहौल है। बवाल होने के डर से लोग घर से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं और सड़कों पर आजादी से घूसने से भी डर रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast