Abhishek Malhan on Munawar Faruqui: मुनव्वर फारूकी के ‘The Traitors’ सीजन 2 से बाहर होने के बाद अभिषेक मलहान के साथ सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है, जिसमें दोनों पक्षों के पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे है। प्राइम वीडियो के रियलिटी शो से बाहर होने के बाद, मुनव्वर ने अपने खिलाफ फैलाई जा रही नकारात्मक प्रचार के बारे में कई पोस्ट और रील साझा किए। अपने एक वीडियो में, उन्होंने बिना नाम लिए एक साथी प्रतियोगी पर कटाक्ष किया। मुनव्वर ने कहा ‘अगले (शो) में और पैसा डालना पड़ेगा सकारात्मक कराने के लिए, इतना थू थू हो रहा है भाई।‘
मुनव्वर ने यह भी बताया कि शो के तीसरे एपिसोड में मौजूद न होने के बावजूद प्रतियोगियों के बीच उनका नाम लगातार आ रहा था। इसके तुरंत बाद, अभिषेक मलहान के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट आया ‘कौन रो रहा है भाई?’ अभिषेक के अकाउंट से बाद में एक और पोस्ट में लिखा था ‘बेचारे को बोलने दे तकलीफ हुआ है।‘ हालांकि मुनव्वर और अभिषेक ने पोस्ट में एक-दूसरे का सीधे तौर पर जिक्र नहीं किया, लेकिन पोस्ट के समय को लेकर दोनों प्रतियोगियों के बीच बढ़ते मतभेद की अटकलें लगाई जा रही थीं।
Also read: रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ फिर स्पॉट हुए गोविंदा, पत्नी सुनीता का फूटा गुस्सा; बोली - बेटी की उम्र की...
दरअसल, मुनव्वर दूसरे सीज़न से बाहर होने वाले पहले "निर्दोष" प्रतियोगी थे। पहले 'सर्कल ऑफ शाक' के दौरान उन्होंने मल्लिका शेरावत को "गद्दार" होने का शक जताया था। मल्लिका पर खुलेआम सवाल उठाने के उनके फैसले ने उन्हें पहले राउंड में निशाने पर ला दिया। आखिरकार उन्हें सबसे ज्यादा वोट मिले और वे शो से बाहर हो गए। कई प्रतियोगियों ने मुनव्वर पर गद्दार की तरह खेल खेलने का आरोप भी लगाया था। इस सीज़न के असली गद्दार कुल्लू, क्रिस्टल डिसूजा और हरमन सिंघा हैं।
मालूम हो कि ‘The Traitors’ सीजन 2 प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है। जिसमें अभिनेता, कॉमेडियन, संगीतकार, शेफ और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी शामिल हुए हैं। लाइनअप में आदित्य कुलश्रेष्ठ (कुल्लू), अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान), अंश चोपड़ा, दलीप ताहिल, हरमन सिंघा, इक्का सिंह, करण सिंह मैजिक, क्रिस्टल डिसूजा, मल्लिका शेरावत, पारुल गुलाटी, प्रिश और रणवीर बराड़ शामिल हैं। इसके अलावा रिया चक्रवर्ती, रिदा थराना, साहिल सलाथिया, शहनील गिल, शालिनी पासी, श्वेता तिवारी, साउंडस मौफाकिर और तान्या पुरी भी सीज़न का हिस्सा हैं।'