Arunachal Pradesh Floods: अरुणाचल प्रदेश में बीते दिन 14 अगस्त शुक्रवार शाम को हुई भारी बारिश ने दो अलग-अलग जगहों पर तबाही मचा दी। जानकारी के अनुसार, ऊपरी सुबनसिरी जिले में भूस्खलन से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दिबांग घाटी जिले में अचानक आई बाढ़ में सेना के पांच जवान लापता हो गए।
Also read: चंडीगढ़ में कौमी इंसाफ मोर्चा ने किया सड़क जाम, पुलिस-प्रदर्शनकारियों में हुई भिड़ंत
दिबांग घाटी में बाढ़ से दो शेल्टर बहे
दिबांग घाटी जिले में भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ ने तबाही मचा दी है। जिस जवह से पानी आर्मी कैंप (5वीं ग्रेनेडियर) के दो शेल्टर अचानक आई बाढ़ में बह गए। जानकारी के अनुसार, इस हादसे में सात सैनिक बह गए थे, जिनमें से दो को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि पांच अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। लापता जवानों की पहचान हवलदार उपेंद्र और कुंदन, विनोद, आदित्य और समुंडा के रुप में हुई हैं।
बता दें, 5वीं ग्रेनेडियर की दो खोज-बचाव टीमें पहले ही मौके पर पहुंच चुकी हैं। साथ ही आईटीबीपी की 58वीं बटालियन, जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (जीआरएफ) की 62 आरसीसी, स्थानीय स्वयंसेवक, अरुणाचल प्रदेश पुलिस और अन्य टीमें भी बचाव अभियान में मदद कर रही हैं।
ऊपरी सुबनसिरी में भूस्खलन से 4 लोगों की मौत
जानकारी के अनुसार, ऊपरी सुबनसिरी जिले के केओजारिंग-ब्याचिंग सड़क कटाई स्थल पर भूस्खलन हुआ। जिस वजह से मलबे के नीचे कई लोग दब गए थे। कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन अफसोस इन्हें बचाया न जा सका। मरने वालों में टाडू बाकी, ताजी राय, मार्कोश बसुमतारी और बाबुल अली का नाम शामिल हैं।