Search KhabarFast

Press ESC to close

दिवाली से पहले ही ठंडक का एहसास, IMD ने बताया दिल्ली समेत उत्तर भारत में कब से होगी सर्दी की शुरुआत?

दिवाली से पहले ही ठंडक का एहसास, IMD ने बताया दिल्ली समेत उत्तर भारत में कब से होगी सर्दी की शुरुआत?

IMD Cold Wave Alert: उत्तर भारत में मौसम तेजी से बदल रहा है। इस बदलाव के साथ ही कड़ाके की सर्दी की संभावना भी जताई जा रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली और उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

IMD ने बताया कि दिल्ली में आज 14अक्टूबर को मौसम सुहावना रहने की संभावना है, जिसमें अधिकतम तापमान 31डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। हालांकि, शाम ढलते ही तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंड का एहसास होगा। तो वहीं, दिवाली के साथ ही राजधानी में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो सकता है।

उत्तर भारत में ठंड की संभावना

उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है। पहाड़ों पर बर्फबारी और ठंडी हवाओं के चलते मैदानी इलाकों में सर्दी महसूस होने लगी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में तापमान गिरने से सुबह-शाम ठंडक बढ़ गई है।

बारिश की संभावना

IMD की मानें तो वर्तमान में, दिल्ली और उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां लगातार जारी रहेंगी। केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश के आसार हैं। अगले 4-5दिनों तक इन राज्यों में बिजली के साथ भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। 

कब से पड़ेगी कड़ाके की सर्दी?

IMD के अनुसार, दिल्ली और उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी नवंबर से शुरू होने की संभावना है। हालांकि, अक्टूबर के अंत तक तापमान में और गिरावट आएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी। बता दें, इस साल के लिए मौसम विशेषज्ञों की ओर से चेतावनी दी जा रही है कि La Niña की वापसी से भारत में एक सामान्य से ज़्यादा ठंडी सर्दी देखने को मिल सकती है। क्योंकि अभी अक्टूबर की शुरुआत में ही एक पश्चिमी विक्षोभ ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश और तापमान में गिरावट लाई है। इस तरह के प्रणालियाँ आगे भी सक्रिय हो सकती हैं और ठंड के पहले झोंके ला सकती हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने तक प्रर्दशन..., CJP प्रतिनिधिमंडल ने जेपी नड्डा से की मुलाकात; सामने रखी 3 मांगे

CJP-JP Nadda Meeting: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने सोमवार को कहा कि उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की और तीन मांगें रखीं, जिनमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और NEET परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा शामिल है, जिनमें से 20 से अधिक ने अपनी जान गंवाई है। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में भर्ती कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को तुरंत रिहा करने की भी बात कही।

23वें दिन भी भूख हड़ताल से पीछे नहीं हटूंगा, जब तक...’, छात्रों के हित के लिए लड़ाई जारी रखेंगे सोनम वांगचुक

Sonam Wangchuk Hunger Strike: कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वे तब तक भूख हड़ताल जारी रखेंगे जब तक युवा नेताओं को संसद भवन में सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती या उन्हें सफदरजंग अस्पताल में मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती, जहां वे भर्ती हैं।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी, SIT के गठन पर उठाए सवाल; कहा मामले को राजनीतिक रंग...

Ram Mandir Donation Theft Case: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार से अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं और दान राशि के गबन की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) के पुनर्गठन के संबंध में निर्देश मांगने को कहा। कोर्ट ने संकेत दिया कि वह इस तरह की जांचों में अनुभवी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में जांच को प्राथमिकता देगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast