UP Administrative Reshuffle: उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। राज्य ने विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किए है। दरअसल, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की सिफारिश पर PPS अधिकारियों को प्रमोट कर आइपीएस अधिकारी बना दिया है। इसके अलावा 14 पुलिस और यातायात निरीक्षकों को पुलिस उपाधीक्षक (DSP) बनाया गया है। जबकि 194 अधिकारी तबादले भी किए गए हैं।
29 PPS अधिकारी बनें IPS
UPSC की मंजूरी के बाद 29 PPS अधिकारी प्रमोशन पाकर आईपीएस अधिकारी बने हैं। जिनके नाम हैं -
संजय कुमार यादव, कमल किशोर, सुरेश चन्द्र रावत, शुएब इकबाल, राहुल मिठास, आलोक कुमार शर्मा, राजकुमार, महेश सिंह अत्रि, विनीत भटनागर, जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, शशि शेखर सिंह, कुलदीप सिंह, ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद, हरेन्द्र प्रताप यादव, बंजराज सिंह यादव, डॉ. कृष्ण गोपाल, मधुबन कुमार सिंह, कपिल देव सिंह, बलवन्त कुमार चौधरी, राहुल श्रीवास्तव, राजेश कुमार पाण्डेय, प्रीति बाला गुप्ता, विकास चन्द्र त्रिपाठी, पूर्णेन्दु सिंह, हरेंद्र कुमार, मार्तंड प्रकाश सिंह, अभय नाथ त्रिपाठी, पवित्र मोहन त्रिपाठी और देवेश कुमार शर्मा का नाम शामिल हैं।
Also read: यूपी के फिरोजाबाद में तेज आंधी बनी काल, ई-रिक्शा पर पेड़ गिरने से 5 की मौत; मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा
14 पुलिस और यातायात निरीक्षक बनें DSP
UPSC की मंजूरी के बाद 14 पुलिस और यातायात निरीक्षकों को DSP के पद पर प्रमोट किया गया हैं। जिनके नाम हैं -
जसबीर सिंह सिरोही (आगरा), धीरेंद्र सिंह (भदोही), प्रेम प्रकाश सिंह (प्रतापगढ़), अमरनाथ वर्मा (मुरादाबाद), प्रतिभा सिंह (अभिसूचना मुख्यालय), रणविजय कुमार सिंह (गोंडा), अशोक कुमार शाही (बुलंदशहर), अनुप कुमार (लखनऊ), राम अवतार (फतेहगढ़), शिव कुमार चौहान (फिरोजाबाद), देव प्रकाश (मिर्जापुर), राजेश कुमार वर्मा (सत्कर्मता अधिष्ठान, वाराणसी), चंद्र प्रकाश मिश्रा (विशेष क्षेत्र सुरक्षा बटालियन, लखनऊ)
194 निरीक्षकों का तबादला
इसके अलावा यूपी के पुलिस विभाग में 194 अधिकारी तबादले भी किए गए हैं। इनमें लखनऊ जोन में शामिल 12 निरीक्षक भी शामिल हैं। तबादले किए गए निरीक्षकों को आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर जैसे इलाकों में भेजा गया हैं।