Search KhabarFast

Press ESC to close

Govt Teacher: रिटायरमेंट के पहले दिन गई नौकरी, 34 साल फर्जी डिग्री पर की नौकरी, अब विभाग ने किया बर्खास्त

Govt Teacher: रिटायरमेंट के पहले दिन गई नौकरी, 34 साल फर्जी डिग्री पर की नौकरी, अब विभाग ने किया बर्खास्त

 Rajasthan News: कैसा हो अगर आपने लंबे समय तक सरकारी नोकरी में अपना अच्छा प्रदर्शन किया हो, लेकिन रिटायरमेंट से एक दिन पहले आपको नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाए। सोचने भर से ही रौंगटे खड़े हो रहे है न, लेकिन एक ऐसा ही मामला राजस्थान के सरकारी स्कूल से सामने आया है। यहां बांसवाड़ा जिले के एक सरकारी शिक्षक को रिटायरमेंट से महज एक दिन पहले नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। शिक्षक का नाम है लक्ष्मीनारायण, जिनका रिटायरमेंट समय 30 जून 2026 से शुरु होने वाला था। लेकिन इससे एक दिन पहले 29 जून को उन्हें नौकरी से हटा दिया गया।

दरअसल, सरकारी शिक्षक के तौर पर लक्ष्मीनारायण की नियुक्ति साल 1992 में हुई थी। पर अब 34 साल बाद शिक्षा विभाग ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने सबको हैरत मे डाल दिया है। शिक्षा विभाग ने पाया कि लक्ष्मीनारायण ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी हासिल की थी। जिसके बाद उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया। अब सोचने वाली बात यह है कि 34 साल बाद इस झूठ से पर्दा कैसे हटा? तो चलिए जानते है पूरी कहानी।

Also read: राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल, 100 पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले

कैसे खुला 34 साल पुराना राज?

जानकारी के अनुसार, राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिक्षक लक्ष्मीनारायण के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला परिषद बांसवाड़ा ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर और और संबंधित विभागों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद जांच-पड़ताल शुरु हुई। शिक्षा विभाग से दस्तावेजों का सत्यापन कराया। जिससे पता चला कि नियुक्ति के दौरान लक्ष्मीनारायण ने अपनी मार्कशीट बदल दी थी। वे सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी में थर्ड डिवीजन से पास हुआ था, लेकिन मार्कशीट में फर्स्ट डिवीजन की बात कही गई थी। इतना ही नहीं, उन्होंने स्टाफ टीचर सर्टिफिकेट (एसटीसी)  की भी फर्जी मार्कशीट दी थी।

29 जून 2026 को नौकरी से निकाला

शिक्षक का झूठ सामने आने के बाद जिला स्थापना समिति की एक बैठक हुई, जिसमें राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 91(3) के तहत शिक्षक को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने का फैसला लिया। शिक्षक को 29 जून से ही नौकरी से निकाल दिया गया। जबकि अगले दिन यानी 30 जून से उनका रिटायरमेंट का समय शुरु बोने वाला था। बैठक में कहा गया कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नियुक्ति किसी भी स्थिति में मान्य नहीं मानी जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के फैसले से भड़के सीएम धामी, बोले- यह देश की भावनाओं का अपमान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन को लेकर लिए गए निर्णय पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

देहरादून में 8.63 करोड़ से बना जल-सृष्टि पार्क, पुराने तालाब को मिला नया रूप

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण के विजन को धरातल पर उतारते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का व्यापक सौंदर्यीकरण कर इसे आधुनिक एवं आकर्षक जल-सृष्टि पार्क के रूप में विकसित किया है।

उत्तराखंड के कुंभ मेला-2027 को लेकर सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव ने दिए सेक्टरवाइज इवेक्यूएशन प्लान तैयार करने के निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में कुंभ मेला-2027 के दौरान आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर सम्बन्धित विभागों एवं जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि संभावित आपदाओं एवं आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां पूर्व से पूरी कर ली जाएं, ताकि मेला अवधि में किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast