Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में स्कॉर्पियो का खूनी खेल, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चढ़ाई गाड़ी, तीन घायल

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में स्कॉर्पियो का खूनी खेल, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चढ़ाई गाड़ी, तीन घायल

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में दो पक्षों के बीच पैसों को लेकर विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति पर स्कॉर्पियो गाड़ी चढ़ा दी। जिसके बाद विवाद काफी ज्यादा बढ़ गया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद के धौज गांव और सिरोही गांव के रहने वाले दो पक्षों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति पर स्कॉर्पियो गाड़ी चढ़ा दी। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले युवक को भी दूसरे पक्ष के लोगों ने पकड़ लिया और उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। इस झगड़े में कुल तीन लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में ले लिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 5 से 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना बुधवार शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन, वन दरोगा और अधिकारी सस्पेंड, सीएम विंडो की शिकायत पर एक्शन

पंचकूला सेक्टर 23 में महेन्द्र कुमार द्वारा वन विभाग की दो एकड़ भूमि पर मंदिर की आड़ में मकान, होस्टल, पौध नर्सरी आदि बनाकर अवैध कब्जा किया हुआ है और आसपास 500 से अधिक हरे पेड़ों की कटाई के साथ पहाड़ी को काटकर पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। यह भूमि ज्यूलोजिकल सर्वे एवं वाईल्ड लाईफ द्वारा सुरक्षित घोषित किया हुआ है। विशेष अधिकारी ने इस भूमि को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मॉडल टाउन हिसार में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत के मामले में हिसार पुलिस की कार्रवाई, पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी काबू

पुलिस के अनुसार, हिसार पुलिस की टीम को देखकर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों द्वारा चलाई गई गोली पुलिस की गाड़ी में लगी। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी भावेश के पैर में गोली लगी। वहीं, मोटरसाइकिल से गिरने के कारण दूसरे आरोपी जयेश का पैर टूट गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast