Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News:हरियाणा के करनाल में एनकाउंटर, पुलिस पर गोली चलाकर भागा बदमाश जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल

Haryana News:हरियाणा के करनाल में एनकाउंटर, पुलिस पर गोली चलाकर भागा बदमाश जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल

Haryana News: हरियाणा के करनाल में सीआईए-1 और बदमाश के बीच देर रात मुठभेड़ हुई। पुलिस पर फायरिंग कर फरार हुए आरोपी को जवाबी कार्रवाई में गोली लगी। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी कुछ दिन पहले ही 8 अवैध हथियार और 30 जिंदा कारतूस के साथ पकड़े गए गिरोह का फरार सदस्य है।

29 जून की शाम करनाल पुलिस की सीआईए-1 टीम ने 5 आरोपियों को 8 देसी हथियार और 30 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। उस दौरान गिरोह का एक सदस्य परमीत, निवासी शहर मालपुर, जिला पानीपत, मौके से फरार हो गया था। उसके बाकी चार साथी फिलहाल तीन दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप को सूचना मिली कि परमीत तरावड़ी के पास ईडन कॉलोनी क्षेत्र में पल्सर बाइक पर आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की।

पुलिस को देखते ही आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी और पुलिस पर तीन राउंड गोलियां चलाईं। इस दौरान सीआईए-1 के एएसआई राजीव की बुलेटप्रूफ जैकेट पर एक गोली लगी, जिससे उनकी जान बच गई। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी परमीत की जांघ में गोली लगी। घायल आरोपी को पहले करनाल के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, परमीत के खिलाफ रंगदारी मांगने, हत्या के प्रयास और पुलिस मुठभेड़ सहित करीब पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह हाल ही में जेल से बाहर आया था। प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि गिरोह हरियाणा के कलानौर और पंजाब के फिरोजपुर में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस अब इस गैंग से जुड़े अन्य आरोपियों और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में स्कॉर्पियो का खूनी खेल, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चढ़ाई गाड़ी, तीन घायल

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में दो पक्षों के बीच पैसों को लेकर विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति पर स्कॉर्पियो गाड़ी चढ़ा दी। जिसके बाद विवाद काफी ज्यादा बढ़ गया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गेहूं छोड़ हल्दी की खेती अपनाई, महिला किसान ने एक सीजन में कमाए 12 लाख रुपये

अगर खेती में नई तकनीक अपनाई जाए और फसल का सही चुनाव किया जाए, तो कम जमीन से भी अच्छी कमाई की जा सकती है। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम की रहने वाली प्रगतिशील महिला किसान कंचन वर्मा ने यह बात सच साबित कर दिखाई है।

Success Story: दोनों पैरों से दिव्यांग विकास कुमार बने BDO, BPSC में हासिल की 116वीं रैंक

बिहार के जहानाबाद जिले के रहने वाले विकास कुमार ने अपनी मेहनत और हौसले से यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी मुश्किल सफलता की राह नहीं रोक सकती।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast