CM Yogi: उत्तर प्रदेश में कल 19 सितंबर से नौकरियों का मेला लगने वाला है। इस दौरान 1 लाख नौकरियां देने की प्रक्रिया भी शुरु हो जाएगी। साथ ही, चार विभागों के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे। बता दें, CM योगी ने हाल ही में गोरखपुर के एक कार्यक्रम में इसका ऐलान किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि साल 2027 के विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले राज्य के एक लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। यानी अगले 6 महीनों में राज्य के इन युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी।
CM योगी ने दावा किया है कि साल 2017 के बाद से अब तक करीब 9.5 लाख युवाओं को नौकरी मिल चुकी है। ये नौकरियां उन्हें पारदर्शी प्रक्रिया के तहत दी गई हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि इस बार भी बिना किसी भेदभाव के ये प्रक्रिया अपनाई जाएगी और युवाओं को नौकरी मिलेगी।
Also read: काशी-वडनगर साइकिल रैली को CM योगी ने दिखाई हरी झंडी, PM मोदी के जन्मदिन पर बोले - उनकी बदौलत भारत की संस्कृति वैश्विक मंच…
इसके अलावा चार विभागों के चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। बता दें, राज्य में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर वैकेंसी भी निकल चुकी हैं। इस वैकेंसी के तहत असिस्टेंट टीचर और लेक्चरर के लिए कुल 15,0012 पदों पर भर्ती होगी। इस भर्ती से एक नोटिफिकेशन भी जारी किया जा चुका हैं। जिनके अनुसार, पीजीटी के लिए 2,607 पद और सहायक अध्यापक प्राइमरी और शहरी के लिए कुल 12,405 पद भरें जाएंगे। इसके अलावा राज्य में नागरिक सुरक्षा विभाग में सहायक उप नियंत्रक सहित 191 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी हैं।