Search KhabarFast

Press ESC to close

Weather Update: हरियाणा के इन जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट, देखें मौसम की पूरी जानकारी

Weather Update: हरियाणा के इन जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट, देखें मौसम की पूरी जानकारी

देश में एक ओर जहां गुरुवार को केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी, वहीं हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम ने करवट ली। प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।

दोपहर के दौरान फरीदाबाद, फतेहाबाद, पलवल, गुरुग्राम, रेवाड़ी और कैथल में बारिश हुई। गुरुग्राम में तेज आंधी के कारण यातायात और दैनिक गतिविधियों पर असर पड़ा। वहीं शाम के समय भिवानी, महेंद्रगढ़ के नारनौल तथा सिरसा के रानियां क्षेत्र में भी वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने शाम करीब 5:15 बजे जारी ताजा अपडेट में प्रदेश के कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की। विभाग के अनुसार अगले तीन घंटों के दौरान चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, यमुनानगर, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही गरज-चमक और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

इसके अलावा सिरसा, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल और पंचकूला जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलने का अनुमान है। हिसार में शाम के समय धूलभरी आंधी के कारण आसमान धूल से भर गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुग्राम में भी देर शाम तक तेज हवाओं का दौर जारी रहा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के गुरुग्राम में बनेगा 1054 करोड़ रुपये का भव्य सिविल अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए निर्देश

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम शहर के निवासियों के लिए एक राहत भरी और बड़ी खबर है। शहरवासियों की वर्षों पुरानी और बहुप्रतीक्षित मांग को अमलीजामा पहनाते हुए राज्य सरकार ने सिविल अस्पताल के निर्माण कार्य हेतु एचएसआईआईडीसी को निर्माण एजेंसी के तौर पर नियुक्त किया है।

Naib Tehsildar Suspend: हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन, नायब तहसीलदार को किया सस्पेंड

Naib Tehsildar Suspend: हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन, नायब तहसीलदार को किया सस्पेंड

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast