Search KhabarFast

Press ESC to close

RBI MPC Meeting 2026: होम लोन ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर, RBI ने ब्याज दरों को रखा स्थिर

RBI MPC Meeting 2026: होम लोन ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर, RBI ने ब्याज दरों को रखा स्थिर

RBI Repo Rate: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने आज शुक्रवार 5 जून को बड़ा फैसला लिया है। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा की अगुवाई वाली MPC मीटिंग में आम जनता को राहत देते हुए ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी RBI ने रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर ही बरकरार रखा है। इस फैसले से होम लोन, ऑटो लोन और अन्य कर्ज लेने वाले ग्राहकों को फिलहाल राहत मिली है।

Also read: Today Gold-Silver Price: खरीदारी से पहले देखें 18K, 22K, 24K सोने का नया भाव, चांदी का भी रेट जारी

RBI गवर्नर ने क्या कहा?

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में MPC के फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि बीते कुछ महीनों से दुनिया भर की अर्थव्यवस्था में उलटफेर देखने को मिला। इसके अलावा पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। इसी वजह से महंगाई और आर्थिक विकास दोनों पर नजर रखना जरूरी है। इसलिए समिति ने सर्वसम्मति से रेपो रेट में कोई भी बदलाव नहीं किए और रेपो रेट 5.25% बरकरार रखने का फैसला किया।

यानी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं होने से होम लोन, ऑटो लोन पर राहत मिलेगी। रेपो रेट स्थिर रहने से बैंकों के लिए उधारी की लागत में बदलाव नहीं होगा, जिसके चलते आम ग्राहकों की EMI में तत्काल कोई वृद्धि होने की संभावना नहीं है। बता दें, RBI ने साल 2025 में आम आदमी को बड़ी राहत देते हुए ब्याज दरों में कुल 125 बेसिस पॉइंट की कटौती की थी।  

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 25 July 2026: क्या आज सोना खरीदने का है सही मौका? जानें 22 कैरेट और 24 कैरेट के नए भाव

Gold-Silver Price Today 25 July 2026: देश में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। आज यानी 25 जुलाई को प्रमुख शहरों में गोल्ड के दाम में स्थिर है। सर्राफा बाजार के औसत आंकड़ों के अनुसार, सोने की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। 22 कैरेट सोना औसतन 1,31,184 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 1,43,214 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। शनिवार को बाजार बंद होने की वजह से कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी भी ऊंचे स्तर पर, जानिए आज आपके शहर का ताजा भाव

26 जुलाई 2026 को भारत में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग, डॉलर की कीमत, महंगाई और घरेलू बाजार की मांग का असर सोने-चांदी के भाव पर लगातार पड़ रहा है।

Stock Market Today: शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत, विदेशी संकेतों ने बदला माहौल, निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले

Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन सोमवार की सुबह भारतीय बाज़ार बढ़त के साथ खुले। BSE सेंसेक्स 549.21 अंक या 0.72 प्रतिशत बढ़कर 76,608.98 अंक पर पहुंच गया, जबकि NSE निफ्टी 50 166.85 अंक या 0.70 प्रतिशत बढ़कर 23,934.30 अंक पर पहुंच गया। बता दें ईरान और अमेरिकी के बीच चल रहे तनाव पर ट्रंप के बयान के बाद शेयर में बड़ी बढ़त देखने को मिली है। फिलहाल ट्रंप ने ईरान पर हमलों को रोक दिया है। अमेरिका के राजदूत ने भी कहा कि बातचीत को मौका देने के लिए यह कदम उठाया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast