Search KhabarFast

Press ESC to close

PM Solar Scheme: हरियाणा में सोलर के लिए नहीं काटने बैंकों के चक्कर, अब बिना लोन मिलेंगे सोलर सिस्टम, किसान खेतों में सोलर लगाकर कर सकते हैं कमाई

PM Solar Scheme: हरियाणा में सोलर के लिए नहीं काटने बैंकों के चक्कर, अब बिना लोन मिलेंगे सोलर सिस्टम, किसान खेतों में सोलर लगाकर कर सकते हैं कमाई

 

Haryana Solar Scheme: हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब हरियाणा में लोग बिना बैंकों  के चक्कर काटे और बिना किसी लोन के एक किलोवाट तक के सोलर सिस्टम अपने घरों पर लगवा सकते हैं। इसकी जानकारी ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने नई योजना पर कार्य शुरु किया है जिसके तहत 1 किलोवाट लोड वाले घरेलू उपभोक्ताओं को भी सौर ऊर्जा प्रणाली उपलब्ध कराई जाएगी।

 

बिना लोन और बैंक गारंटी के मिलेगा सोलर सिस्टम

 

उन्होंने बताया कि इस योजना की विशेषता यह होगी कि लाभार्थियों को बैंक ऋण या गारंटी के लिए किसी बैंक के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। विभाग के कर्मचारी स्वयं उपभोक्ताओं के घर जाकर प्रक्रिया पूरी करेंगे और उनकी छतों पर सोलर सिस्टम स्थापित करवाएंगे। इसके बाद ऐसे उपभोक्ताओं का बिजली बिल लगभग शून्य हो जाएगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा में 1 किलोवाट तक के लोड वाले 7 लाख से अधिक उपभोक्ता हैं, जिन्हें इस योजना का लाभ मिल सकता है।

 

नियमित बिल भरने वालों को विभाग देगा सोलर सिस्टम

 

उन्होंने आगे बताया कि नियमित रूप से बिजली बिल जमा करने वाले 5 किलोवाट तक के उपभोक्ताओं के लिए भी इसी प्रकार की व्यवस्था प्रस्तावित है। इस योजना में मिलने वाली सरकारी सब्सिडी के अतिरिक्त शेष राशि उपभोक्ताओं से आसान किस्तों में ली जाएगी तथा इसके लिए भी बैंक ऋण की आवश्यकता नहीं होगी।

 

किसान खेतों में सोलर लगाकर कर सकेंगे कमाई

 

इसी प्रकार, विज ने कहा कि हाल ही में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल के समक्ष उन्होंने एक प्रस्ताव भी रखा है, जिसके तहत ऐसे किसान जिनकी भूमि खाली पड़ी है और जिनके परिवार के सदस्य बाहर रहते हैं, वे अपनी भूमि पर स्वयं के खर्च पर सोलर प्लांट स्थापित कर सकेंगे। इसके बाद सरकार निर्धारित दरों पर उनसे उत्पादित बिजली खरीदेगी। इससे किसानों को अतिरिक्त आय का स्रोत मिलेगा और राज्य में स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा।

 

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत हरियाणा में सर्वाधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। राज्य सरकार ने चालू वर्ष में 2.20 लाख सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसे निर्धारित समय से पहले पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत भी राज्य के किसानों ने बड़ी संख्या में सोलर पंप स्थापित करवाए हैं। हाल ही में योजना का पोर्टल बंद किया गया है, लेकिन अभी भी हजारों आवेदन लंबित हैं, जिनका शीघ्र निपटारा किया जाएगा और पात्र किसानों को सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Roadways Time Table: हरियाणा रोडवेज यात्रियों के लिए खुशखबरी, जींद से जयपुर अजमेर की दोबारा शुरु हुई बस, देखें टाइम टेबल और किराया

Haryana Roadways Time Table: हरियाणा रोडवेज यात्रियों के लिए खुशखबरी, जींद से जयपुर अजमेर की दोबारा शुरु हुई बस, देखें टाइम टेबल और किराया #जीन्द से #जयपुर, #अजमेर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर

नोएडा Sec-74 के IVY काउंटी सोसाइटी में भीषण आग, 12वें फ्लोर से उठीं लपटें कई फ्लैटों तक फैली

नोएडा के सेक्टर-74 स्थित Ivy County सोसाइटी में भीषण आग लगने से एक फ्लैट पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग इतनी भयावह थी कि उसका काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दिया। घटना के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई, जबकि दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast