Search KhabarFast

Press ESC to close

UP Job 2026: UP पुलिस भर्ती का अपडेट जारी, आबकारी कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें पूरी डिटेल्स

UP Job 2026: UP पुलिस भर्ती का अपडेट जारी, आबकारी कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें पूरी डिटेल्स

UP Excise Constable Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आबकारी विभाग में सिपाही (UP Excise Constable) के 722 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 04 जून से शुरु हो चुकी है। जिसकी आखिरी तारीख 24 जून है। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन से जुड़ी तारीखें

आवेदन शुरू होने की तारीख: 04 जून 2026

आवेदन की आखिरी तारीख: 24 जून 2026

फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 24 जून, 2026

फॉर्म में संशोधन करने की आखिरी तारीख: 01 जुलाई, 2026

परीक्षा की तारीख: आवेदन खत्म होने के बाद जारी होगी

Also read: Today Gold-Silver Rates: सोना-चांदी हुआ महंगा या मिली राहत? खरीदने से पहले जान लें 04 जून के भाव

योग्यता पात्रता

शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार का उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद या समकक्ष बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) पास होना चाहिए।

PET योग्यता: उम्मीदवारों ने UPSSSC PET-2025 परीक्षा दी हो और उनके पास वैध स्कोरकार्ड हो।

आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

शारीरिक मानक: ऊंचाई, छाती आदि के लिए विभागीय मानक लागू होंगे।

चयन प्रक्रिया

चयन PET-2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, मुख्य लिखित परीक्षा, शारीरिक माप परीक्षण (PMT), शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) और दस्तावेज सत्यापन के माध्यम से होगा।

कैसे करें आवेदन?

1. सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

2. इसके बाद Live Advertisement सेक्शन में विज्ञापन संख्या 08-परीक्षा/2026 चुनें।

3. फिर PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और OTP से लॉगिन करें।

4. इसके बाद अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक डिटेल्स भरें। साथ ही, अपने सारे दस्तावेज भी अपलोड करें।

5. फिर ऑनलाइन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।

6, आखिर में फॉर्म का प्रिंटआउट लेना न भूलें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Roadways: हरियाणा के इस जिले से जयपुर, अजमेर के लिए शुरू हुई बस सेवा, जान लें पूरा टाइम टेबल

Haryana Roadways: हरियाणा में जीन्द से जयपुर, अजमेर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा राज्य परिवहन रोहतक डिपो द्वारा जीन्द से अजमेर 2017 के बाद से ही बंद अपनी बस सेवा को दुबारा शुरू कर दिया गया है, जिससे जीन्द, रोहतक, झज्जर और आस-पास के इलाकों से दोपहर के समय जयपुर, अजमेर ड्यूटी जाने वाले व आने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा।

हरियाणा से राजस्थान के लिए इस रूट पर रोडवेज बस शुरू, देखें पूरा रूटमैप

Haryana Roadways Bus Time Table : हरियाणा से राजस्थान आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के फतेहाबाद डिपो से राजस्थान के नोखा के लिए नई बस सेवा शुरू कर दी गई है।

हरियाणा के भिवानी समेत इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बरसात, देखें IMD का नया अलर्ट

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने नई रिपोर्ट जारी की है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast