Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: बम की धमकी से दहला गुरुग्राम, नगर निगम कार्यालय खाली कराया गया

Haryana News: बम की धमकी से दहला गुरुग्राम, नगर निगम कार्यालय खाली कराया गया

Gurugram Bomb Threat: हरियाणा के गुरुग्राम में नगर निगम (एमसीजी) को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। धमकी भरा मेल मिलते ही पुराने नगर निगम कार्यालय को तुरंत खाली करा लिया गया और सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया।

जानकारी के अनुसार, नगर निगम अधिकारियों को एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें कार्यालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। एहतियात के तौर पर पूरे भवन को खाली कराया गया और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां कार्यालय के अंदर और परिसर में गहन सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की मदद से हर हिस्से की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके।

Also read: हरियाणा के बराड़ा में पुलिस ने बदमाशों का किया एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अपराधी घायल, दोनों गिरफ्तार

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने धमकी भरे ईमेल की जांच भी शुरू कर दी है। साइबर टीम मेल के स्रोत और भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने तक किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि, खबर लिखे जाने तक किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की सूचना नहीं है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Roadways: हरियाणा के इस जिले से जयपुर, अजमेर के लिए शुरू हुई बस सेवा, जान लें पूरा टाइम टेबल

Haryana Roadways: हरियाणा में जीन्द से जयपुर, अजमेर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा राज्य परिवहन रोहतक डिपो द्वारा जीन्द से अजमेर 2017 के बाद से ही बंद अपनी बस सेवा को दुबारा शुरू कर दिया गया है, जिससे जीन्द, रोहतक, झज्जर और आस-पास के इलाकों से दोपहर के समय जयपुर, अजमेर ड्यूटी जाने वाले व आने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा।

हरियाणा से राजस्थान के लिए इस रूट पर रोडवेज बस शुरू, देखें पूरा रूटमैप

Haryana Roadways Bus Time Table : हरियाणा से राजस्थान आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के फतेहाबाद डिपो से राजस्थान के नोखा के लिए नई बस सेवा शुरू कर दी गई है।

हरियाणा के भिवानी समेत इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बरसात, देखें IMD का नया अलर्ट

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने नई रिपोर्ट जारी की है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast