Search KhabarFast

Press ESC to close

उत्तराखंड PCS में बेटियों का जलवा, जसमीत ने किया टॉप तो वर्षा जोशी ने पहले अटेम्प्ट में हासिल की दूसरी रैंक

उत्तराखंड PCS में बेटियों का जलवा, जसमीत ने किया टॉप तो वर्षा जोशी ने पहले अटेम्प्ट में हासिल की दूसरी रैंक

Uttarakhand PCS Topper: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा घोषित PCS-2024 के रिजल्ट में इस बार बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया। रुद्रपुर की जसमीत कौर ने पूरे प्रदेश में टॉप किया। इसी के साथ उनका डिप्टी कलेक्टर पद के लिए सेलेक्शन हो गया है। इसके अलावा हल्द्वानी की वर्षा जोशी ने पहले ही अटेम्प्ट में दूसरा स्थान पाकर डिप्टी कलेक्टर बनी। दोनों सफल अभ्यर्थियों ने मेहनत की नई मिसाल पेश की हैं।

जसमीत कौर ने पूरे उत्तराखंड में किया टॉप

रुद्रपुर (उधम सिंह नगर) निवासी जसमीत कौर ने पहले प्रयास में PCS परीक्षा 2021 में 52 रैंक हासिल कर जिला समाज कल्याण अधिकारी बनीं। जबकि अपने दूसरे प्रयास में पूरे राज्य में PCS परीक्षा 2024 में पहला स्थान हासिल किया। कमाल की बात यह है कि जसमीत ने ड्यूटी के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखी। उनका मानना है कि लक्ष्य तय कर ईमानदारी से मेहनत करेंगे तो सफलता एक दिन जरूर मिलेगी। उनकी इस कामयाबी से उनके माता-पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। उनके पिता ने बताया कि उनका दो बेटे और एक बेटी हैं, लेकिन कभी उन्होंने बेटा-बेटी में कोई फर्क नहीं किया।

Also read: Uttarakhand News: सीएम धामी से मिले राजस्थान के मंत्री मदन दिलावर, शिक्षा और ग्रामीण विकास पर हुई अहम चर्चा

वर्षा जोशी ने पहले अटेम्प्ट में कर दिखाया कमाल

PCS-2024 की परीक्षा में हल्द्वानी की वर्षा जोशी ने भी कमाल कर दिखाया है। उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया। 01 जुलाई 1998 को जन्मी वर्षा आईटीबीपी में तैनात पिता केवल आनंद जोशी की बेटी हैं। जबकि माता गृहिणी हैं और एक छोटा भाई एमबीए कर नौकरी कर रहा है। 

वर्षा की इस सफलता से उनका परिवार बहुत खुश है। कमाल की बात यह है कि वर्षा ने अपने पहले ही प्रयास में PCS-2024 की परीक्षा में दूसरा स्यान हासिल कर लिया है। उनका मानना है कि लक्ष्य के प्रति एकाग्रता, निरंतर अध्ययन और नियमित अभ्यास ही सफलता की असली चाबी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Roadways: हरियाणा के इस जिले से जयपुर, अजमेर के लिए शुरू हुई बस सेवा, जान लें पूरा टाइम टेबल

Haryana Roadways: हरियाणा में जीन्द से जयपुर, अजमेर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा राज्य परिवहन रोहतक डिपो द्वारा जीन्द से अजमेर 2017 के बाद से ही बंद अपनी बस सेवा को दुबारा शुरू कर दिया गया है, जिससे जीन्द, रोहतक, झज्जर और आस-पास के इलाकों से दोपहर के समय जयपुर, अजमेर ड्यूटी जाने वाले व आने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा।

हरियाणा से राजस्थान के लिए इस रूट पर रोडवेज बस शुरू, देखें पूरा रूटमैप

Haryana Roadways Bus Time Table : हरियाणा से राजस्थान आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के फतेहाबाद डिपो से राजस्थान के नोखा के लिए नई बस सेवा शुरू कर दी गई है।

हरियाणा के भिवानी समेत इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बरसात, देखें IMD का नया अलर्ट

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने नई रिपोर्ट जारी की है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast