UP Board 10th Topper Saumya Patel Story: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आखिरकार छात्रों की प्रतीक्षा समाप्त कर दी है। बोर्ड ने आधिकारिक सूचना जारी कर घोषणा की है कि कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा 2026 के नतीजे आज गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को दोपहर 4:00 बजे घोषित किए जाएंगे।
लेकिन इस बीच, यूपी बोर्ड ने इतिहास में एक नाम आज भी सबसे ऊंचा चमकता है, जिसका रिकॉर्ड पिछले दस सालों से कोई नहीं तोड़ पाया। ये नाम है सौम्या पटेल का। साल 2016 में रायबरेली की इस होनहार छात्रा ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा में 98.67 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में टॉप किया था। 600 अंकों में से 592 नंबर हासिल कर एक ऐसी लकीर खींची, जो आज तक कोई छात्र या छात्रा पार नहीं कर सका।
बिना किसी बड़े कोचिंग के रचा इतिहास
सौम्या पटेल की कहानी गरीबी और संघर्ष की नहीं, बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति और लगन की मिसाल है। बता दें, वह एक साधारण परिवार से आती हैं। उनकी सफलता ने न सिर्फ परिवार का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे राज्य के छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई। उस समय उन्होंने खुद पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया और बिना किसी बड़े कोचिंग सेंटर के भरोसे अच्छे अंक हासिल किए।
Also read: बेटी बनी कातिल, 19 साल की युवती ने मां और भाई की हत्या; जांच में जुटी पुलिस
रिकॉर्ड अभी भी अटूट
2016 के बाद से हर साल यूपी बोर्ड के हाईस्कूल रिजल्ट आते हैं, लेकिन सौम्या पटेल का 98.67% का स्कोर अब तक किसी से नहीं टूटा। हालांकि, पिछले कुछ सालों में कई छात्र-छात्राएं 97-98% के करीब भी पहुंचे, लेकिन उस जादुई आंकड़े को पार करने में कामयाब नहीं हुए। यह रिकॉर्ड यूपी बोर्ड छात्रों के बीच एक लीजेंड की तरह चर्चित है।
IAS बनना है सपना
सौम्या पटेल का सपना सिर्फ बोर्ड टॉप करना नहीं था। उन्होंने हमेशा से सिविल सेवा में जाने की इच्छा जताई है। टॉप करने के बाद उन्होंने कहा था कि उनका लक्ष्य IAS अधिकारी बनना है, ताकि वे समाज की सेवा और गरीबों-जरूरतमंदों के लिए कुछ कर सकें। आज भी वे UPSC की तैयारी की राह पर हैं। उनकी मेहनत और फोकस युवाओं को यह संदेश देता है कि बोर्ड के अंक सिर्फ शुरुआत हैं, असली सफर तो आगे है।
सौम्या पटेल की सफलता कई छात्रों के लिए उदाहरण है जो सही दिशा, निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। कई छात्र आज भी उनकी कहानी सुनकर प्रेरित होते हैं और कहते हैं 'अगर सौम्या दीदी कर सकती हैं, तो हम भी कर सकते हैं।' यूपी बोर्ड के छात्रों में आज भी सौम्या पटेल का नाम सम्मान के साथ लिया जाता है। उनका रिकॉर्ड न सिर्फ अंकों का है, बल्कि सपनों को हकीकत में बदलने का भी है।
रिजल्ट कैसे देखें?
1. सबसे पहले upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर “High School Result 2026” या “Intermediate Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रोल नंबर और स्कूल कोड (यदि मांगा जाए) दर्ज करें।
4. सबमिट करने पर मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी। इसे डाउनलोड या प्रिंट कर लें।