Search KhabarFast

Press ESC to close

‘4 मई को बंगाल में बीजेपी का विजयी का जश्न होगा’ पीएम मोदी ने चुनाव सभा में किया बड़ा दावा

‘4 मई को बंगाल में बीजेपी का विजयी का जश्न होगा’  पीएम मोदी ने चुनाव सभा में किया बड़ा दावा

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल के नदिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि "मैं देख रहा हूं, मैं जबसे राजनीति में आया हूं, मैं कह सकता हूं कि पिछले 50 साल में ये पहला चुनाव ऐसा है, जिसमें हिंसा कम से कम हुई है। वरना हर हफ्ते किसी न किसी को फांसी पर लटका देते थे और बोल देते थे कि आत्महत्या कर ली। एक प्रकार से गुंडाराज चलता था।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं चुनाव आयोग का हृदय से अभिनंदन करता हूं कि उन्होंने फिर से एक बार बंगाल की धरती पर लोकतंत्र की प्रतिष्ठा की है। शांतिपूर्ण मतदान कराने में चुनाव आयोग की ये सफलता बहुत बड़ी सिद्धि है।  मैं यहां के सरकारी कर्मचारियों का भी अभिनंदन करता हूं कि वे भी इस बार शांतिपूर्ण मतदान में बहुत जिम्मेदारी पूर्वक अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं। अब तक की जानकारी के अनुसार मतदान भी पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है। उन्होंने कहा कि असम, केरलम और पुडुचेरी में भी मतदान संपन्न हुआ है वहां पर भी रिकॉर्ड मतदान हुआ है पहले भी हमने देखा है कि देश में जहां-जहां भारी मतदान हुआ है वहां बीजेपी को प्रचंड विजय मिली है।

पीएम मोदी ने कहा कि कमल खिलना तय है। 4 मई को बंगाल में भी बीजेपी की विजयी का जश्न होगा। बंगाल में भी भाजपा की विजय का जश्न होगा और मिठाई भी बंटेगी और झालमुरी भी बांटी जाएगी। झालमुरी ने भी कुछ लोगों को झन्नाटेदार झटका दिया है। झालमुरी मैंने खाई। लेकिन झाल TMC को लगी है। उन्होंने कहा कि यहां तो TMC के विधायकों, मंत्रियों, लोकल नेताओं और इनके सिंडिकेट के खिलाफ इतना गुस्सा है कि कईं जिलों में TMC का खाता तक नहीं खुलेगा। मैं विश्वास से कहता हूं कि मैंने इस बार बंगाल में बहुत दौरा किया है और जो उत्साह देखा है इसलिए TMC का जाना निश्चित है।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि 15 साल पहले वाम के विरुद्ध जनता ने बिगुल फूंका था।  आज तृणमूल में जंगलराज के विरुद्ध बंगाल की जनता हर गली मोहल्ले में शंख फूंक रही है। ये चुनाव न मोदी लड़ रहा है और न ही मेरे साथी लड़ रहे हैं।  इस बार बंगाल का चुनाव यहां की जनता जनार्दन लड़ रही है।  चुनाव का नेतृत्व बंगाल की जनता जनार्दन के हाथ में है। मैं जहां भी जा रहा हूं, लोग एक ही बात कहते हैं कि अब बहुत हो गया। 15 साल बाद ये साफ साफ दिख रहा है कि किसान खेत से लेकर मंडी तक हर भय से मुक्ति के लिए वोट दे रहे हैं।

Also read: Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल की 152 और तमिलनाडु की 234 सीटों पर मतदान शुरू, पोलिंग बूथों पर लगी लंबी कतारें

टीएमसी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल के सरकारी कर्मचारी TMC के भय से बाहर निकलने के लिए वोट दे रहे हैं।  बंगाल के डॉक्टर भय से मुक्त होकर एक बेहतर सिस्टम के लिए वोट दे रहे हैं।  यहां के वकील सच्चा न्याय दिलाने के लिए और शिक्षक भयमुक्त स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी के लिए वोट दे रहे हैं। दुकानदार, रिक्शा वाले, टैक्सी वाले TMC के सिंडिकेट से मुक्ति के लिए वोट कर रहे हैं और बंगाल की पुलिस भी गुंडों से आदेश लेने की बजाय जनता की सेवा के लिए वोट डाल रही है। बंगाल में हर क्षेत्र, हर वर्ग अब बीजेपी के भरोसे को एक मौका देना चाहती है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली पुलिस को एलजी संधू का निर्देश, कहा- महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने बुधवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय में पुलिस आयुक्त और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

कोलकाता में बड़ा हादसा, फैक्ट्री शेड गिरने से 4 की मौत, 21 लोग बचाए गए, कई अभी मलबे में फंसे

Taratala Accident: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक निर्माणाधीन फैक्ट्री का शेड गिरने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में अभी तक 21 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। साथ ही अभी भी मलबे में कई लोग दबे हुए हैं।

NEET-UG पेपर लीक मामला, कुलकर्णी और मोटेगांवकर की न्यायिक हिरासत 8 जुलाई तक बढ़ी

राउज एवेन्यू अदालत ने बुधवार को कथित NEET-UG पेपर लीक मामले में आरोपी प्रहलाद कुलकर्णी और शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर की न्यायिक हिरासत 8 जुलाई तक बढ़ा दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast