Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा में शहरी विकास को मिलेगी नई पहचान, KMP के पास बसेंगे 5 नए आधुनिक शहर

Haryana News: हरियाणा में शहरी विकास को मिलेगी नई पहचान, KMP के पास बसेंगे 5 नए आधुनिक शहर

Kundli-Manesar-Palwal Expressway Development Plan: हरियाणा सरकार ने कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे के दोनों ओर पांच नए आधुनिक शहर बसाने का महत्वाकांक्षी प्लान तैयार कर लिया है। ये शहर सिंगापुर मॉडल पर विकसित किए जाएंगे, जिसमें विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, औद्योगिक हब, आवासीय क्षेत्र, हरित स्थल और बेहतर कनेक्टिविटी को एक साथ जोड़ा जाएगा। 

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने क्या कहा?

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने बताया कि 135 किलोमीटर लंबे KMP एक्सप्रेसवे कॉरिडोर को ‘विकसित भारत 2047’ का गेटवे बनाने के लिए पंचग्राम विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है। यह प्राधिकरण 2031 तक की अनुमानित जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए इन शहरों की रूपरेखा तैयार कर रहा है। मंत्री ने कहा 'KMP एक्सप्रेसवे अब सिर्फ एक हाईवे नहीं, बल्कि हरियाणा के औद्योगिक और शहरी विकास का इंजन बनेगा।'

उन्होंने आगे कहा कि पंचग्राम प्रोजेक्ट के तहत विकसित होने वाले ये शहर आधुनिकता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक होंगे। सरकार का मानना है कि इस प्लान से न सिर्फ दिल्ली-NCR का बोझ कम होगा, बल्कि हरियाणा में निवेश आकर्षित करने, रोजगार सृजन और बेहतर रहन-सहन की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। 

Also read: करनाल को बड़ा तोहफा...600 एकड़ में बनेगा ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट, पर्यटन और विकास को मिलेगी नई उड़ान

मुख्य विशेषताएं

1. पांच नए शहर: सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह (मेवात) और पलवल जिलों में स्थित क्षेत्रों में ये शहर विकसित होंगे।

2. सिंगापुर स्टाइल डेवलपमेंट: शहरों में प्लान्ड शहरीकरण, आधुनिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट, रोड नेटवर्क, इंडस्ट्री जोन और ग्रीन स्पेस पर विशेष ध्यान।

3. औद्योगिक विस्तार: साथ ही 10 नए इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) भी विकसित किए जाएंगे, जिससे रोजगार के बड़े अवसर पैदा होंगे।

4. लक्ष्य: अनियोजित निर्माण को रोकना और NCR क्षेत्र में संतुलित विकास सुनिश्चित करना।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttrakhand News: 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, 6 राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर

Uttrakhand News:करीब आठ दशक से लंबित किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना को अब निर्णायक गति मिली है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली के कर्तव्य भवन में हुई महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के बीच परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

Uttrakhand News:पूर्व सैनिकों ने की समान कार्य-समान वेतन की मांग, आर-पार की लड़ाई का किया ऐलान

Uttrakhand News:डाकपत्थर स्थित मनोरंजन सदन द्वितीय में पूर्व सैनिकों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री रघुनाथ सिंह नेगी शामिल हुए। पूर्व सैनिकों ने नेगी का स्वागत और अभिनंदन किया।

Uttrakhand News: अवैध प्लॉटिंग पर MDDA का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त

Uttrakhand News: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी अभियान के तहत झाझरा में करीब **पांच बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। प्राधिकरण ने कार्रवाई के लिए सेक्टरवार टीमों को सक्रिय किया है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में निर्माण और प्लॉटिंग गतिविधियों की निगरानी कर रही हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast