Search KhabarFast

Press ESC to close

यूपी में परिवहन कर्मियों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ता में हुई बढ़ोतरी

यूपी में परिवहन कर्मियों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ता में हुई बढ़ोतरी

UP Govt Order: उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों को सरकार की ओर से बड़ा तोहफा मिला है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने निगम के नियमित कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। अब कर्मचारियों को मूल वेतन का 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। इस फैसले का लाभ निगम के करीब 14 हजार अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेगा। अपर मुख्य सचिव (परिवहन) अर्चना अग्रवाल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

कब लागू होगा महंगाई भत्ता? 

बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा, हालांकि फिलहाल इसका एरियर नहीं दिया जाएगा। सरकार द्वारा गठित एम्पावर्ड कमेटी ने इस बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। आने वाले समय में महंगाई भत्ते की अगली किश्तों के लिए फिर से प्रस्ताव कमेटी के पास भेजा जाएगा। खास बात यह है कि इस बढ़ोतरी का पूरा वित्तीय भार परिवहन निगम खुद उठाएगा, इसके लिए राज्य सरकार अलग से आर्थिक सहायता नहीं देगी।

कर्मचारियों को मिली

इस फैसले से निगम कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि बढ़ती महंगाई के बीच उनकी आय में सीधा इजाफा होगा। इससे उनके जीवन स्तर में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर, सरकार ने श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी दरों में भी बढ़ोतरी की है। नई दरों के अनुसार, अकुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी अब 13,008 रुपये प्रति माह हो गई है, जिसमें महंगाई भत्ता भी शामिल है। अर्द्धकुशल श्रमिकों के लिए यह बढ़कर 14,306 रुपये और कुशल श्रमिकों के लिए 16,025 रुपये प्रति माह तय की गई है।

कर्मचारियों की होगी आर्थिक स्थिति मजबूत 

अधिकारियों के अनुसार, यह नई मजदूरी दरें परिवर्तनीय महंगाई भत्ते के साथ तय की गई हैं, जिससे श्रमिकों को महंगाई के असर से कुछ राहत मिल सके। कुल मिलाकर, राज्य सरकार के इन फैसलों से कर्मचारियों और श्रमिकों दोनों को फायदा होगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है। 

Also read: UP बोर्ड की वो टॉपर, जिसका रिकॉर्ड आज भी है बरकरार; मेहनत से इतिहास रच देखा देश की सेवा का सपना

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के 25 गांवों को बड़ी सौगात, साहूपुरा–फतेहपुर बिल्लौच बनेगी मॉडल रोड

हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य के बल्लभगढ़ और पलवल क्षेत्र के करीब 25 गांवों को एक बड़ी सड़क विकास परियोजना का तोहफा मिला है।

करनाल को बड़ा तोहफा...600 एकड़ में बनेगा ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट, पर्यटन और विकास को मिलेगी नई उड़ान

हरियाणा के करनाल जिले के लिए बड़ी विकास की घोषणा सामने आई है। लंबे समय से चल रही मांग के बाद अब सरकार ने 600 एकड़ भूमि पर ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट विकसित करने की योजना को बजट में शामिल कर लिया है।

Haryana News: हरियाणा में शहरी विकास को मिलेगी नई पहचान, KMP के पास बसेंगे 5 नए आधुनिक शहर

Kundli-Manesar-Palwal Expressway Development Plan: हरियाणा सरकार ने कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे के दोनों ओर पांच नए आधुनिक शहर बसाने का महत्वाकांक्षी प्लान तैयार कर लिया है। ये शहर सिंगापुर मॉडल पर विकसित किए जाएंगे, जिसमें विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, औद्योगिक हब, आवासीय क्षेत्र, हरित स्थल और बेहतर कनेक्टिविटी को एक साथ जोड़ा जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast