Search KhabarFast

Press ESC to close

बेटी बनी कातिल, 19 साल की युवती ने मां और भाई की हत्या; जांच में जुटी पुलिस

बेटी बनी कातिल, 19 साल की युवती ने मां और भाई की हत्या; जांच में जुटी पुलिस

Moradabad Murder: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक युवती ने अपने भाई और मां को सरिए से पीट पीटकर मौत के घर उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।  

मुरादाबाद जनपद के थाना कांठ क्षेत्र के भैंसली जमालपुर गांव का पूरा मामला है। मां और बेटे की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्यारोपी बेटी को हिरासत में ले लिया है। मां बेटे के दोहरे हत्याकांड की सनसनीखेज़ वारदात के बाद क्षेत्र सनसनी है। बताया जा रहा है कि 19 वर्षीय युवती ने कुछ अनबन होने पर रॉड से मां और भाई पर हमला बोल दिया, इस हमले में दोनों की मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाली युवती मानसिक रूप से कमज़ोर है और बहुत समय से उसका इलाज भी किया जा रहा है, इसी दौरान आज किसी बात को लेकर उसकी अपनी मां और भाई से अनबन हो गई और गुस्से में आकर युवती ने अपनी मां और भाई पर हमला बोल दिया।

Also read: Mirzapur Accident: मिर्जापुर में ट्रक ने मचाई तबाही, 11 की मौत; PM ने जताया दुख

पुलिस की गिरफ्त में युवती

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम यह हादसा हुआ जब दिमागी रूप से कमजोर एक लड़की ने अपने ही मां और भाई की रॉड से पीट-पीट कर हत्या कर दी घटना के पीछे कुछ पारिवारिक कलह भी सामने आ रही है, फिलहाल पुलिस ने दोहरे हत्याकांड देने वाली युवती को अपनी कस्टडी में ले लिया है और अब उसकी मानसिक स्थिति जांचने के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

यूपी में परिवहन कर्मियों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ता में हुई बढ़ोतरी

उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों को सरकार की ओर से बड़ा तोहफा मिला है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने निगम के नियमित कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है।

हरियाणा में फर्जी कॉल या झूठी सूचना पर सख्त कार्रवाई, हो सकती है 1 साल की सजा

Haryana News: हरियाणा में अब पुलिस को झूठी सूचना देने वालों सख्ती से निपटने का काम कर रही है। ऐसा ही एक मामला 20 अप्रैल 2026 को गुरुग्राम की पुलिस टीम को डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सेक्टर-47, गुरुग्राम स्थित एक मकान में एक महिला के साथ रेप की घटना हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम व ERV मौके पर पहुंची और शिकायतकर्ता महिला से संपर्क किया गया।

UP बोर्ड की वो टॉपर, जिसका रिकॉर्ड आज भी है बरकरार; मेहनत से इतिहास रच देखा देश की सेवा का सपना

UP Board 10th Topper Saumya Patel Story: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आखिरकार छात्रों की प्रतीक्षा समाप्त कर दी है। बोर्ड ने आधिकारिक सूचना जारी कर घोषणा की है कि कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा 2026 के नतीजे आज गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को दोपहर 4:00 बजे घोषित किए जाएंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast