07 September 2026 Ka Mausam: देशभर में मानसून की गतिविधि देखी जा सकती है। दिल्ली, UP, बिहार समेत कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। इसी बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 07 सितंबर 2026 सोमवार के लिए मौसमी अलर्ट जारी किया है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, आज देश के लगभग 15 राज्यों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान 70KMPH की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी। तो वहीं, पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड का खतरा अभी भी बना हुआ है। जबकि कई राज्यों में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है। तो चलिए देशभर के मौसम के बारे में जानते हैं।
किन राज्यों में बारिश का दौर रहेगा जारी?
IMD के अनुसार, देश के लगभग 15 राज्यों में बारिश होो सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश का ये सिलसिला 07 सितंबर से 11-12 सितंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान 50-70KMPH की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी। जबकि पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की भी चेतावनी दी गई है।
Also read: Delhi News: सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने से अबतक 6 जिंदगियां खत्म, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
दिल्ली मेंं कैसा रहेगा आज का मौसम?
देश की राजधानी दिल्ली में बारिश का दौर है। बीते दो दिनों से झमाझम बारिश हो रही है, जिस वजह से निचले इलाको में पानी भर गया है और ट्रैफिक जाम की वजह से लोगों को दिक्कत हो रही है। IMD ने दिल्ली में आज के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश का ये सिलसिला 7-8 सितंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।
बिहार में तेज बारिश का अलर्ट
IMD के ताजा अपडेट की मानें तो बिहार में आज 07 सितंबर को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि भारी बारिश भी संभव है। भारी बारिश की वजह से गंगा नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है, जिस वजह से निचले इलकों में जलभराव हो गया है।
पंजाब-हरियाणा में कैसा रहेगा आज का मौसम?
IMD ने पंजाब और हरियाणा के लिए भी अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। फिलहाल, लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।