Search KhabarFast

Press ESC to close

सरकार ने अर्जुन अवॉर्ड का किया ऐलान, 17 खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान; लिस्ट में बड़े-बड़े नाम

सरकार ने अर्जुन अवॉर्ड का किया ऐलान, 17 खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान; लिस्ट में बड़े-बड़े नाम

Arjun Award Announces:सरकार ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार का ऐलान कर दिया है। 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। एथलेटिक्स से लेकर बैडमिंटन, हॉकी, शतरंज, शूटिंग और कबड्डी तक के खिलाड़ी को चुना गया है। खेल मंत्रालय ने चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर पुररस्कारों का ऐलान किया है।

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड की लिस्ट जारी करते हुए बताया कि हर साल खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, कोच और संस्थाओं को इन पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इस साल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस अरुण कुमार मिश्रा की अगुवाई वाली चयन समिति ने पुरस्कारों के लिए नाम की सिफारिश की थी। अर्जुन अवॉर्ड के लिए कुल 17 खिलाड़ियों के नाम तय किए गए हैं।

कोचों को किया जाएगा सम्मानित

नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड में द्रोणाचार्य अवॉर्ड के नामों की घोषणा की गई है। नियमित कैटेगरी में एथेलेटिक्स के परवीर सिंह, बॉक्सिंग के छोटे लाल यादव और शूटिंग की नेहा नंदकुमार चव्हाण को चुना गया है। वहीं, लाइफटाइम कैटेगरी में बॉक्सिंग के धर्मेंद्र सिंह और कुश्ती के क्षेत्र में वीरेंद्र कुमार को पुरस्कार दिया जाएगा।  

अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुने गए खिलाड़ी                

तेजस्विन शंकर (एथलेटिक्स)
मुहम्मद अजमल वी (एथलेटिक्स) 
प्रियंका गोस्वामी (एथलेटिक्स)
पूजा (कबड्डी)
रुद्रांश खंडेलवाल (पैरा-शूटिंग)
एकता भयान (पैरा एथलेटिक्स)
अरविन्द सिंह (रोइंग)
अखिल श्योराण (शूटिंग)
ट्रीसा जॉली (बैडमिंटन)
पुलेला गायत्री गोपीचंद (बैडमिंटन)
नरेन्द्र (बॉक्सिंग)
विदित संतोष गुजराती (शतरंज)
दिव्या जीतेन्द्र देशमुख (शतरंज)
धनुष श्रीकांत (डेफ शूटिंग)
लालरेम्सियामी (हॉकी)
राजकुमार पाल (हॉकी)
सुरजीत (कबड्डी)  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IND vs SL: टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज

IND vs SL 1st Test: श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इतिहास रच दिया। पंत टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज और विश्व के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। पंत ने यह उपलब्धि गाले में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में हासिल की, जिसमें उन्होंने 69 गेंदों में 66 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और दो छक्के शामिल थे और उनका स्ट्राइक रेट 95 से अधिक रहा।

Ravindra Jadeja:श्रीलंका में रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले कपिल देव के बाद बने दूसरे भारतीय ऑलराउंडर

Ravindra Jadeja Reaches Milestone: भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच जारी है। पहले टेस्ट मैच में भारत ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। वहीं, भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने इतिहास रच दिया है। रवींद्र जडेजा के 350 विकेट पूरे होते ही उनक नाम कपिल देव के साथ उस खास सूची में जुड़ गया है। जिसमें दुनिया के सिर्फ चार क्रिकेटर शामिल हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast