Search KhabarFast

Press ESC to close

14 साल की लड़कियों को मिलेगा HPV से सुरक्षा कवच, PM मोदी ने लॉन्च किया अभियान देशव्यापी वैक्सीन ड्राइव

14 साल की लड़कियों को मिलेगा HPV से सुरक्षा कवच, PM मोदी ने लॉन्च किया अभियान देशव्यापी वैक्सीन ड्राइव

PM Modi HPV Vaccination Campaign: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28फरवरी 2026को राजस्थान के अजमेर से 14वर्ष की लड़कियों के लिए देशव्यापी ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। यह अभियान सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एक ऐतिहासिक कदम है, जो महिलाओं के स्वास्थ्य को मजबूत करने और 'स्वस्थ नारी' के विजन को साकार करने की दिशा में बड़ा प्रयास है। पीएम मोदी ने अजमेर के कायड़ विश्रामस्थली में कार्यक्रम के दौरान इस अभियान का शुभारंभ किया और लाभार्थी लड़कियों से बातचीत भी की।

इस अभियान के तहत हर साल देश भर में लगभग 1.15करोड़ 14वर्ष की लड़कियों को मुफ्त में सिंगल डोज गार्डासिल-4 (Gardasil 4) वैक्सीन दी जाएगी। यह क्वाड्रिवैलेंट वैक्सीन HPV टाइप 16और 18 (जो सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण हैं) के साथ-साथ टाइप 6और 11से भी सुरक्षा प्रदान करती है। वैक्सीन सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों जैसे आयुष्मान आरोग्य मंदिर (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उप-जिला और जिला अस्पताल तथा सरकारी मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध होगी। अभियान पहले तीन महीने मिशन मोड में चलेगा, जिसमें रोजाना वैक्सीनेशन संभव होगा, उसके बाद नियमित इम्यूनाइजेशन दिनों में जारी रहेगा। वैक्सीनेशन स्वैच्छिक होगा और अभिभावकों की सहमति अनिवार्य है।

पीएम मोदी ने क्या कहा/

पीएम मोदी ने कहा 'आज अजमेर से मुझे देश की बेटियों के लिए एक महत्वपूर्ण अभियान शुरू करने का अवसर मिला है। यह अभियान देश की नारी शक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम है।' उन्होंने X पर पोस्ट कर लिखा कि यह पहल सर्वाइकल कैंसर को रोकने का लक्ष्य रखती है। भारत में सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में दूसरा सबसे आम कैंसर है, जहां हर साल 1.20लाख से ज्यादा नए मामले और लगभग 80हजार मौतें होती हैं। HPV वैक्सीन 93-100%प्रभावी साबित हुई है और WHO की सिंगल डोज सिफारिश के अनुरूप है।

इसके अलावा पीएम मोदी ने अजमेर में 16,680 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें शहरी विकास, पेयजल, सड़क, रेलवे, सिंचाई और औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े 43 प्रोजेक्ट शामिल हैं। इनमें से 34 प्रोजेक्ट (8,554 करोड़ रुपये) शहरी विकास, जल आपूर्ति, पीडब्ल्यूडी, ऊर्जा, जल संसाधन और उद्योग से संबंधित हैं, जबकि 9 बड़े प्रोजेक्ट (8,132 करोड़ रुपये) राष्ट्रीय राजमार्ग और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े हैं। कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश वर्चुअली जुड़े।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

महिला आरक्षण बिल पर नहीं बनी सहमति, सीएम रेखा गुप्ता ने जताई नाराजगी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक के पास न होने पर निराशा जताई है। उन्होंने इस मुद्दे पर विपक्ष की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह देश की बेटियों के साथ न्याय नहीं है।

Shrinagar Airport:श्रीनगर एयरपोर्ट पर दो अमेरिकी नागरिक हिरासत में, चेकिंग में मिला सैटेलाइट फोन

American Citizen Detained: श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान दो अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया है। जांच के दौरान एक गार्मिन सैटेलाइट फोन भी बरामद हुआ है। पहले एयरपोर्ट ने उनसे पूछताछ की और फिर उन्हें पुलिस को सौंप दिया। जिसके बैग से फोन मिला उसका नाम जेफरी स्कॉट है और वह अमेरिका के मोंटाना का रहने वाला है।

विरुदुनगर में दर्दनाक हादसा, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 16 की मौत; 6 लोग घायल

Tamilnadu News: तमिलनाडु के विरुदुनगर में दर्दनाक हादास हुआ है। अग्निशमन एवं बचाव विभाग के अनुसार, यहां एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से 16 लोगों की जान चली गई और 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए विरुदुनगर सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। वहीं, मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें