Search KhabarFast

Press ESC to close

बॉलीवुड शादियों का खेल...पैसा, प्रमोशन और सोशल मीडिया क्रेज, जानें रश्मि और विजय ने किस ऑफर को किया इनकार

बॉलीवुड शादियों का खेल...पैसा, प्रमोशन और सोशल मीडिया क्रेज, जानें रश्मि और विजय ने किस ऑफर को किया इनकार

Bollywood Wedding: बॉलीवुड में बैंड बाजा बारात का सीजन हर साल चर्चा में रहता है। हाल ही में रश्मि‍का मंदाना और विजय की शादी उदयपुर में धूमधाम से हुई। शादी की प्री-वेडिंग शूट से लेकर पहली तस्वीर तक, हर अपडेट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। सवाल ये है कि क्या इन शादियों में सच में इतना खर्च होता है या फिर इसमें पैसा और प्रमोशन का बड़ा खेल होता है?

सेलेब्स के रिश्ते की शुरुआत

सेलेब्स के रिश्ते की शुरुआत अक्सर फिल्म की कास्टिंग और अफेयर्स की चर्चाओं से होती है। जैसे ही रिश्ता पक्का होता है, प्री-वेडिंग बज शुरू हो जाता है। शादी की तैयारी, तारीख और डेस्टिनेशन वेडिंग के खर्च की खबरें मीडिया में आती हैं। शादी के दिन की तस्वीरें लीक होती हैं और पहली फोटो के साथ सोशल मीडिया पर क्रेज बढ़ता है। यही वह समय होता है जब शादी का पूरा बिजनेस खेल शुरू होता है।

वेडिंग फंग्शन की शुरुआत

प्री-वेडिंग शूट, संगीत, हल्दी, मेहंदी, बारात और फर्स्ट लुक-हर पल को सोशल मीडिया पर कंटेंट में बदला जाता है। ये रील्स, स्टोरीज और पोस्ट लाखों व्यूज लाकर सेलेब्स को मोटी कमाई दिलाती हैं। फैंस की बेसब्री और कमेंट्स, शेयरिंग के जरिए यह कंटेंट ट्रेंड करता है और कपल का सोशल मीडिया पर असर बढ़ता है। शादी के आउटफिट्स और ज्वेलरी भी चर्चा का हिस्सा बनते हैं। डिजाइनर्स खुद सेलेब्स को अप्रोच करते हैं क्योंकि उनकी शादी की ब्राइडल लुक या ज्वेलरी हर किसी की पसंद बन जाती है। सोनम कपूर ने बताया था कि कई बार ये कपड़े रेंट पर ही होते हैं, खरीदे नहीं जाते।

नो फोन पॉलिसी

फर्स्ट वेडिंग फोटो को एक्सक्लूसिव बनाए रखने के लिए नो फोन पॉलिसी रखी जाती है। लीक हुई धुंधली तस्वीरें भी ट्रेलर की तरह काम करती हैं और व्यूज की संख्या से क्रेज का अंदाजा लगता है। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी की तस्वीर को 16.5 मिलियन+ लाइक मिले, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फोटो पर 13.19 मिलियन+ लाइक, वहीं रश्मिका मंदाना की शादी की फोटो ने 17 मिलियन+ लाइक का रिकॉर्ड बनाया।

रश्मि और विजय ने किया इस ऑफर को इनकार

शादी में लग्जरी ब्रांड, ज्वेलरी और आउटफिट्स का प्रमोशन भी होता है। कई सेलेब्स के फॉलोअर्स में शादी के बाद 5-20% तक का इजाफा होता है। रश्मि और विजय के फॉलोअर्स भी शादी की पहली तस्वीर से पहले ही तेजी से बढ़े। इसके अलावा, प्रियंका चोपड़ा, नयनतारा और हंसिका मोटवानी जैसी शादियों में फोटो और वीडियो राइट्स करोड़ों में बेचे गए। रश्मि और विजय को भी 60 करोड़ का ऑफर मिला था, लेकिन दोनों ने इनकार किया।

शादी का पैटर्न साफ है-इश्क के चर्चे से लेकर प्री-वेडिंग शूट, ब्रांड प्रमोशन और सोशल मीडिया क्रेज तक, यह सब एक बड़े बिजनेस का हिस्सा है। बॉलीवुड की शादियों में पैसा, प्रचार और फैंस का क्रेज एक साथ चलता है, जो सितारों और उनके ब्रांड वैल्यू दोनों को बढ़ाता है

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bollywood News: रुबीना-हिना की टिप्पणियों पर आसिम रियाज का पलटवार, बोले- ‘टीवी इंडस्ट्री के आंटी और अंकल’

Asim Riaz: रियलिटी शो में अपने व्यवहार को लेकर टीवी अभिनेत्रियों रुबीना दिलाइक और हिना खान की हालिया टिप्पणियों पर आसिम रियाज ने प्रतिक्रिया दी है। यह मामला उस पॉडकास्ट बातचीत के कुछ हफ्तों बाद सामने आया है, जिसमें रुबीना और हिना ने रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ के दौरान आसिम के कथित व्यवहार को लेकर चर्चा की थी।

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री लेकर पहुंचे सोनू सूद, बोले - हम सिर्फ लोगों के साथ रहना, उनकी मदद...

Sonu Sood: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद पिछले सप्ताह आई विनाशकारी बाढ़ के पीड़ितों की सहायता के लिए नेपाल पहुंच गए हैं। उनकी टीम राहत कार्यों का समन्वय कर रही है। सोनू सूद ने बताया कि उनकी सूद चैरिटी फाउंडेशन की टीम भारत से आवश्यक सामग्री लेकर आई है और आने वाले महीनों में भी प्रभावित समुदायों की सहायता जारी रखेगी।

सैफ अली खान से अमिताभ बच्चन का क्या है रिश्ता? KBC में बिग बी ने खुद किया खुलासा

Entertainment News: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के आगामी एपिसोड में बॉलीवुड के दो दिग्गज सितारे सैफ अली खान और अक्षय कुमार बतौर मेहमान नजर आने वाले हैं। शो के दौरान अमिताभ बच्चन और सैफ अली खान के बीच हुई हल्की-फुल्की बातचीत ने सबका ध्यान खींच लिया। दरअसल, बिग बी ने सैफ के साथ अपने एक कम चर्चित पारिवारिक रिश्ते का खुलासा किया, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast