Search KhabarFast

Press ESC to close

क्रिकेटर को डेट करेंगी शेफाली बग्गा? अफवाहों को लेकर एक्ट्रेस ने किया खुलासा

क्रिकेटर को डेट करेंगी शेफाली बग्गा? अफवाहों को लेकर एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Cricket News: क्रिकेट होस्ट और एक्ट्रेस शेफाली बग्गा इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका नाम क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ जोड़ा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर डेटिंग की खबरें तेज हो गईं। हालांकि बाद में साफ हुआ कि दोनों एक विज्ञापन शूट के सिलसिले में साथ नजर आए थे। अब शेफाली ने इन अफवाहों और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की है।

एक इंटरव्यू में शेफाली से पूछा गया कि क्या वह किसी क्रिकेटर को डेट करना चाहेंगी। इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता। उन्होंने कहा कि क्रिकेट उनका प्रोफेशन है और वह इसे अपनी निजी जिंदगी के साथ मिलाकर चीजों को उलझाना नहीं चाहतीं। वह चाहती हैं कि उनकी जिंदगी सिंपल रहे।

मुस्कान ने काफी कुछ इशारा किया

शेफाली से ये भी कहा गया कि जैसे अनुष्का शर्मा के पास उनका विराट कोहली है, वैसे ही फैन्स चाहते हैं कि शेफाली को भी उनका “विराट” मिल जाए। इस पर मुस्कुराते हुए उन्होंने कहा कि हां, वह भी चाहती हैं कि उन्हें जल्दी उनका विराट मिल जाए। उन्होंने मजाक में कहा कि उनका और प्यार का “छत्तीस का आंकड़ा” चल रहा है। जब उनसे पूछा गया कि जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन की तरह उनकी जोड़ी क्यों नहीं बन सकती, तो उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया कि इस बारे में ज्यादा बात न करना ही बेहतर है। हालांकि उनकी मुस्कान ने काफी कुछ इशारा जरूर किया।

युजवेंद्र चहल के साथ हुई स्पॉट

शेफाली बग्गा को हाल ही में युजवेंद्र चहल के साथ स्पॉट किया गया था, जिसके बाद दोनों के रिश्ते की चर्चा शुरू हो गई। लेकिन बाद में यह साफ हो गया कि दोनों एक ब्रांड शूट के लिए साथ थे। इससे पहले भी उनका नाम सोशल मीडिया स्टार फैजल शेख के साथ जोड़ा गया था, लेकिन वह खबरें भी गलत साबित हुईं। प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो शेफाली ने अपने करियर की शुरुआत स्पोर्ट्स एंकर के तौर पर की थी। उन्हें असली पहचान और लोकप्रियता रियलिटी शो बिग बॉस 13 से मिली। अब फैन्स को इंतजार है कि शेफाली का ड्रीम बॉय कौन होगा। फिलहाल एक्ट्रेस अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं और निजी जिंदगी को लेकर ज्यादा खुलासा नहीं करना चाहतीं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

आईपीएल के नए स्टार प्रफुल्ल हिंगे को जानें, प्रेरणादयक है कहानी; 4 विकेट लेकर राजस्थान को किया बेदम

IPL 2026: पहचान देर से ही सही लेकिन मिलती जरूर है। भारत में इन दिनों क्रिकेट का महाकुंभ यानी आईपीएल का खुमार छाया हुआ है। जहां हर रोज नए-नए टैलेंट सामने आ रहे हैं। साथ ही टीम इंडिया के भविष्य के सीतारों की नींव रखी जा रही है।

वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका, आयरलैंड दौरे पर बन सकते हैं सबसे युवा खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट में एक नया सितारा उभरता नजर आ रहा है। 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इस जून में होने वाले आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में चुना जा सकता है।

सूर्यकुमार को कप्तानी से धोना पड़ेगा हाथ? टीम इंडिया से भी हो सकती है छुट्टी!

SuryaKumar Yadav: सूर्यकुमार यादव इन दिनों खराब फॉर्म जूझ रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 विश्व कप अपने नाम किया लेकिन, इस दौरान उनके बल्ले योगदान ना के बराबर रहा है। उनका खराब फॉर्म आईपीएल में भी जारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें