Search KhabarFast

Press ESC to close

Ranji Trophy: जम्मू-कश्मीर ने 67 साल का सूखा किया खत्म, रणजी ट्रॉफी खिताब पर किया कब्जा

Ranji Trophy: जम्मू-कश्मीर ने 67 साल का सूखा किया खत्म, रणजी ट्रॉफी खिताब पर किया कब्जा

Ranji Trophy Champion Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर ने घरेलू क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में  जम्मू-कश्मीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कर्नाटक को मात दे दी है। 67 साल में पहली बार जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी खिताब पर कब्जा किया है। जम्मू-कश्मीर रणजी ट्ऱ़ॉफी में 1982-83 में सेना के पहली जीत मिली थी लेकिन, चैंपियन नहीं बना पाई थी।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 584 रन बनाए थे। जिसके जवाब में कर्नाटक सिर्फ 293 रनों पर सिमट गई। वहीं, दूसरी पारी में भी जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। कामरान इकबाल ने 160 रनों की धुंआधार पारी खेलीवहीं, साहिल ने भी शतक ठोककर टीम के स्कोरबोर्ड को मजबूत किया। दूसरी पारी के बाद जम्मू-कश्मीर की कुल बढ़त 630 रन हो गई। जिससे यह मुकाबला पूरी तरह एकतरफा हो गया और ड्रॉ पर खत्म हुआ।

ड्रॉ होने पर क्या है नियम

नियमों के अनुसार, रणजी ट्रॉफी मुकाबला रद्द होने पर पहली पारी के आधार पर परिणाम निकाला जाता है, जो टीम पहली पारी में बढ़त बनाने में कामयाब रहती है, उसको विजेता मान लिया जाता है। इस नियम के कारण जम्मू-कश्मीर की टीम ये मैच के साथ खिताब भी जीत ली। रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर की जीत के तेज गेंदबाज आकिब नबी रहे। आकिब नबी ने टूर्नामेंट में कुल 60विकेट हासिल किए। वह इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बन गए।

उमर अबदुल्ला ने बढ़ाया उत्साह

बता दें कि जम्मू-कश्मीर ने पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई थी और वह ट्रॉफी भी अपने नाम करने में कामयाब रही। इस ऐतिहासिक पल के दौरान जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला भी मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि आने वाले खिलाड़ियों को खेल के प्रति प्रेरित करेगी। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IND vs WI: वेस्टइंडीज को हराने के बाद अभिषेक शर्मा ने खोला राज, बताया कैसे बनाई जीत की रणनीति

IND vs WI 3rd T20 Highlights: मध्य प्रदेश के इंदौर में पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हरा दिया। साथ ही सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। तीसरे टी20 मैच में 223 रन बनाए और वेस्टइंडीज को 209/7 पर रोक दिया। अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट और नमन धीर ने दो विकेट लेकर मेजबान टीम को सीरीज में बढ़त दिलाई।

Ravindra Jadeja Century: रणजी ट्रॉफी में रवींद्र जडेजा का शतक, 205 रन की साझेदारी कर न्यूजीलैंड दौरे के लिए ठोकी दावेदारी

Ravindra Jadeja Century:रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए सीजन में भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट फैंस का ध्यान खींच लिया है। सौराष्ट्र की ओर से खेलते हुए जडेजा ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ शानदार शतक जड़कर अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया। जडेजा की इस पारी ने सौराष्ट्र को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। आगामी न्यूजीलैंड दौरे से पहले उनके इस प्रदर्शन को अच्छी

विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास लेने पर चौंकाने वाला खुलासा! पूर्व क्रिकेटर का सिलेक्शन कमेटी पर गंभीर आरोप

Wasim Jafar On Virat Test Retirement:भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर क्रिकेट जगत को चौंका दिया था। विराट कोहली के संन्यास को लेकर अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने बड़ा बयान दिया है। जाफर का मानना है कि विराट कोहली टीम प्रबंधन और चयन समिति के रवैये से खुश नहीं थे। उन्होंने यह भी कहा कि विराट में अभी काफी

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast