Search KhabarFast

Press ESC to close

Entertainment News: सिर कटे भूत के साथ नजर आए अक्षय कुमार, फैंस ने किए मजेदार कमेंट

Entertainment News: सिर कटे भूत के साथ नजर आए अक्षय कुमार, फैंस ने किए मजेदार कमेंट

Entertainment News: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अक्षय एक ऐसे शख्स के साथ चलते नजर आ रहे हैं, जिसका सिर नहीं है। वीडियो देखकर फैंस हैरान भी हैं और मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।

भूत से बात करते नजर आए अक्षय कुमार

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार एक रहस्यमयी व्यक्ति के साथ चल रहे हैं। उस व्यक्ति का सिर नजर नहीं आता। अक्षय उससे बात करते हुए पूछते हैं, “क्या ये भूत हैं?” इस पर वह शख्स जवाब देता है, “मुझे नहीं पता सर। जब से पैदा हुआ हूं, मां कहती थी, पापा बोलते हैं। फिर पापा कहते थे, मां बोलती है। लेकिन मैंने ऐसा कुछ नहीं देखा सर। ये सब अफवाह है सर, इन सब बातों पर भरोसा मत कीजिए।”

अक्षय कुमार ने लिखा मजेदार कैप्शन

वीडियो का यह डायलॉग सुनकर लोग खूब हंस रहे हैं। अक्षय कुमार ने इस वीडियो के साथ मजेदार कैप्शन भी लिखा है, “भाई से सवाल क्यों पूछ लिया, उल्टा-सीधा बोलने लगा।” साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “बिन मुंडी की लाश।” दूसरे ने लिखा, “भूत होते हैं सर।” वहीं किसी ने कमेंट किया, “टोटली रूमर।” एक और यूजर ने लिखा, “खिलाड़ी भैया को भूतों में दिलचस्पी हो गई।”

भूत बंगला का इंतजार कर रहे फैंस

अक्षय कुमार अक्सर अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए अलग और मजेदार तरीके अपनाते हैं। इस बार भी उन्होंने डर और कॉमेडी का मिश्रण दिखाकर फैंस का ध्यान खींचा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को हजारों लाइक्स और शेयर मिल चुके हैं। फिलहाल फैंस को उनकी फिल्म ‘भूत बंगला’ का इंतजार है। अब देखना होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

आवारापन 2' का ट्रेलर रिलीज, 19 साल बाद शिवम पंडित बनकर लौटे इमरान हाशमी

'आवारापन 2' का आधिकारिक ट्रेलर गुरुवार को जारी किया गया, जिसमें इमरान हाशमी की शिवम पंडित के रूप में वापसी की पहली झलक दिखाई गई है। मूल फिल्म को एक कल्ट फिल्म का दर्जा प्राप्त हुआ था और लगभग दो दशक बीत चुके हैं।

सलमान खान ने बढ़ाया मदद का हाथ, असम बाढ़ में उजड़े परिवारों के लिए बनें मसीहा; बेघरों को मिलेंगे नए घर

Salman Khan: देशभर में मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। कई राज्यों में हो रही लगातार बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। तो वहीं, असम, केरल और गुजरात में आई बाढ़ ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जानकारी के अनुसार, असम में आई बाढ़ में अभीतक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं। जबकि हजारो लोगों को बेघर होना पड़ा और राहत शिविरों में शिफ्ट होना पड़ा। इसी बीच, असम बाढ़ पीड़ितों के लिए बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक मसीहा बनकर सामने आए हैं।

'Lock Upp 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, फाइनल मुकाबले में शिवंगी जोशी को 7 वोटों से हराया; ट्रॉफी के साथ जीती बड़ी प्राइज मनी

Shreya Kalra wins Lock Upp 2: आखिरकार इंतज़ार खत्म हुआ! नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉकअप सीजन 2' के विजेता की घोषणा हो चुकी है। बुधवार रात को श्रेया कालरा ने जीत हासिल करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। इसी के साथ उन्हें 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast