
CM Yogi Order On Holi:होली को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने चार पाहिया वाहनों को लेकर गाइडलाइन जारी की है। त्योहार के दौरान उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और परिवहन पटरी से न उतरे इसके लिए खुद सीएम योगी ने पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के डीएम-एसपी के साथ वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
इसके साथ ही सीएम योगी ने होली पर वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष सख्ती करने का आदेश दिए गए हैं। सीएम योगी ने अपने आदेश में कहा है कि नियमित चेकिंग के साथ ही बिना सीट बेल्ट और हेलमेट के कोई वाहन नहीं चलाएगा। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई होगी।
सीएम योगी के मुख्य निर्देश
सीएम योगी ने होली को देखते हुए कई अहम निर्देश जारी किए हैं। त्योहार के समय यातायात नियमों का सख्ती से पालन हो। नियमित चेकिंग करने का निर्देश। ओवरस्पीड, बिना हेलमेट व बिना सीटबेल्ट लगाए चालकों पर कार्रवाई होगी। इसके अलावा, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर नकेल कसे जाएंगे। होली के दौरान अतिरिक्त बसों का संचालन हो। लंबी दूरी की बसों में दो चालक तैनात किया जाएगा। वहीं, अनफिट बसों के परिचालन पर रोक रहेगी और परिवहन विभाग के अफसर फिल्ड में तैनात रहेंगे।
नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
सीएम योगी ने अपने आदेश में साफ कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारी तय रहेगी। आम लोगों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए पुलिस और प्रशासनिक अफसर तालमेल बनाकर काम करेंगे। लगातार फिल्ड में निगरानी रखे। वहीं, कानून-व्यवस्था पर भी अधिकारियों को कड़ी नजर रखनी होगी। जिसमें कुख्यात गैंगस्टर पर लगाम लगाने के साथ ही इलाके के अपराधियों पर अंकुश लगाने के आदेश दिए गए हैं। बता दें कि अगले सप्ताह में होली के साथ ही रमजान का महीना। ऐसे में रंग खेलने के दौरान झड़प या तनाव की आशंका को देखते हुए ये निर्णय लिए गए हैं।
Leave a comment