Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के हांसी में सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, धमाके में तीन मकान ढहे, 5 लोग घायल

हरियाणा के हांसी में सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, धमाके में तीन मकान ढहे, 5 लोग घायल

Haryana News: हरियाणा के हांसी में एक जोरदार धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जींद रोड के पास चाहर पुल एरिया में सिलेंडर फटने से तीन मकान ढह गए। हादसे में दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए।

धमाके की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। मलबे में दबे घायलों को बाहर निकाला गया। हादसे में घायल नवीन (32), सुनीता (32), दीपक (9), निखिल (11) और रामप्यारी (60) को उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कुछ घायलों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि हादसे में नवीन के मकान की छत टूटकर नीचे गिर गई, जबकि पड़ोसी गोपाल के मकान को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। फिलहाल सिलेंडर फटने के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kulgam Encounter: कुलगाम में लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, मस्जिद में छिपा था आतंकी, सरेंडर से किया इनकार

Jammu & Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का कमांडर लतीफ भट मारा गया। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन के दौरान आतंकी एक मस्जिद के अंदर छिप गया था। सुरक्षा बलों ने उसे कई बार आत्मसमर्पण करने का मौका दिया, लेकिन उसने सरेंडर करने से इनकार कर दिया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने मस्जिद को नुकसान से बचाने के लिए खास सावधानी बरती।

₹500 के लॉटरी टिकट ने बदल दी ट्रक ड्राइवर की किस्मत, एक झटके में जीत लिए 12 करोड़ रुपये

Punjab Lottery: किस्मत कब, कहां और कैसे पलट जाए, कोई नहीं जानता। ऐसा ही कुछ पंजाब के मोहाली में रहने वाले एक साधारण से ट्रक ड्राइवर के साथ हुआ। जिसने 500 रुपये का एक लौटरी टिकट खरीदा और सीधा 12 करोड़ रुपये जीत बैठा। क्यों हो गए न हैरान! दरअसल, 15 साल से लगातार हर त्योहार में लौटरी टिकट खरीदने वाले ट्रक ड्राइवर बलजिंदर सिंह की किस्मत इस बार पूरी तरह बदल गई। जिसने सभी को हैरान कर दिया है। पूरे गांव में जश्न का माहौल बना हुआ है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast