Search KhabarFast

Press ESC to close

कश्मीर से पंजाब तक आतंक का जाल, कैब ड्राइवर मर्डर केस में जैश का खुलासा, 3 गिरफ्तार

कश्मीर से पंजाब तक आतंक का जाल, कैब ड्राइवर मर्डर केस में जैश का खुलासा, 3 गिरफ्तार

Punjab Terror Plot: पंजाब और जम्मू-कश्मीर में हाल के दिनों में सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए एक बड़ी साजिश को नाकाम किया है। पंजाब के मोहाली में एक कैब ड्राइवर की हत्या और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल के खुलासे ने सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर ला दिया है। इस मामले में जम्मू-कश्मीर से तीन संदिग्धों जिनकी पहचान साहिल बशीर, उसका भाई ऐजाज अहमद उर्फ वसीम और मुनीश सिंह उर्फ अंश के रूप में हुई, उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, हाल ही में पंजाब में एक कैब ड्राइवर की हत्या ने स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियों को अलर्ट कर ला दिया। क्योंकि गहरी जांच के बाद इस हत्या की कड़ी आतंकवादी साजिश से जुड़ी हुई पाई गई। जानकारी के अनुसार, इस हत्या को जैश-ए-मोहम्मद के एक मॉड्यूल ने अंजाम दिया था, जिसका मकसद क्षेत्र में अस्थिरता फैलाना और भय का माहौल बनाना था।

वहीं, पंजाब पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कई संदिग्धों से पूछताछ की और खुफिया जानकारी के आधार पर जम्मू-कश्मीर में छिपे तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन गिरफ्तारियों ने जैश-ए-मोहम्मद के एक सक्रिय टेरर मॉड्यूल का खुलासा किया, जो पंजाब में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहा था। 

जम्मू-कश्मीर से तीन गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर में चलाए गए एक विशेष अभियान में सुरक्षा बलों ने तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया, जो कैब ड्राइवर की हत्या और पंजाब में आतंकी साजिश से जुड़े थे। ये संदिग्ध जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम कर रहे थे और इनके पास से हथियार, विस्फोटक सामग्री और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं। खुफिया एजेंसियों को इनके ठिकानों की जानकारी मिलने के बाद एक समन्वित ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें भारतीय सेना, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अहम भूमिका निभाई।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 26 August: दिल्ली-UP-बिहार समेत 23 राज्यों में दिखेगा बारिश का रौद्र रूप, IMD से जानें 26 अगस्त का मौसम अपडेट

26 August Ka Mausam: देशभर में मानसून का स्टेटस एक्टिव है। कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। दिल्ली, NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड से लेकर ओडिसा, असम में बादल बरस रहे हैं। इसी बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल 26 अगस्त 2026 बुधवार के लिए अलर्ट जारी किया है।

Delhi News: स्वाइन फ्लू की दस्तक से मचा हड़कंप, छात्रों की सुरक्षा के लिए ए़डवाइजरी जारी

Delhi News:दिल्ली में मौसमी इन्फ्लुएंजा और स्वाइन फ्लू को लेकर शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं। निदेशालय ने सभी सरकारीस सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को सावधानी बरतने के आदेश दिए हैं।

Delhi News: रेखा सरकार जल आपूर्ति व्यवस्था बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध, केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने 2500 करोड़ के ऋण को मंजूरी दी

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा दिल्ली की जल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ₹2,500 करोड़ के ऋण को मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि इस राशि का उपयोग जल आपूर्ति ढांचे को मजबूत करने और दिल्लीवासियों को बेहतर जल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast