Search KhabarFast

Press ESC to close

विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा दांव, पेश किया गया 59,019 करोड़ का अनूपूरक बजट

विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा दांव, पेश किया गया 59,019 करोड़ का अनूपूरक बजट

UP Government Budget: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार ने बड़ा दांव चला है। योगी सरकार ने विधानसभा सत्र के दूसरे दिन यानी 4 अगस्त को 59,109 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया है।

इस बीच विपक्ष लगातार हंगामा करता रहा। भारी हंगामे और शोर-शराबे के बीच विधानसभा की कार्यवाही बुधवार यानी 5 अगस्त के लिए स्थगित कर दी गई है।

वित्त मंत्री ने पेश किया बजट  

उत्तर प्रदेश सरकार में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने शून्यकाल के दौरान विपक्षी विधायकों के हंगामे के बीच अनूपूरक बजट पेश किया है। उन्होंने वित्त वर्ष 2026-27 की अनुपूरक बजट का आकार 59019.54 करोड़ रुपए है। इसमें राजस्व लेखे का व्यय 17399.50 करोड़ रुपए तथा पूंजी लेखे का व्यय 41620.04 करोड़ रुपए है।

विकास योजनाओं पर फोकस

सरकारी सूत्रों के अनुसार अनूपूरक बजट में एक्सप्रेसवे, लिंक एस्सप्रेसवे, औद्योगिक विकास, धार्मिक पर्यटन और अन्य आधारभूत परियोजनाओं के लि अतिरिक्त राशि का प्रावधान किया जाएगा। जिन योजनाओं में धन की कमी के कारण काम स्थिर हो गया, उन्हें भी इस बजट से रफ्तार मिलने की उम्मीद है।   

Also read: UP News: यूपी के झांसी में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद दबोचा

विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव  

वहीं, राजनीतिक गलियारों में इस अनुपूरक बजट को आने वाले विधानसभा की रणनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि सरकार अगले दो वर्षों में अपनी प्रमुख विकास योजनाओं को तेजी से पूरा कर जनता के बीच विकास का मॉडल पेश करना चाहती है।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, भ्रष्टाचारियों को जिले में नहीं मिलेगी पोस्टिंग

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक की राजनीति की है और गरीब, पिछड़े तथा अनुसूचित जाति समाज के नाम पर केवल राजनीतिक लाभ उठाया। जिस चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब कांग्रेस का कठिन परिस्थितियों में साथ दिया, आज उन्हें दरकिनार किया जा रहा है। एक तरह से कांग्रेस ने दलितों और वंचितों का अपमान करने का काम किया है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।

प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, किराये के मकान में पति-पत्नी समेत 3 लोगों की हत्या

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। शाहगंज थाना क्षेत्र के एक किराये के मकान में तीन लोगों की हत्या कर दी गई।

हरियाणा में मिलावटखोरों पर होगा शिकंजा, 5 फूड सेफ्टी वैन फिर शुरू होंगी; 28 नई मोबाइल लैब जुड़ेंगी

Haryana News: उपभोक्ताओं के हित में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए हरियाणा सरकार अब खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच को लोगों के घर-द्वार तक पहुंचाएगी। इसके तहत राज्य में पांच फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स मोबाइल प्रयोगशालाओं को पुनः संचालित किया जाएगा तथा 28 नई मोबाइल फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी (एमएफटीएल) वैन भी शामिल की जाएंगी। इस पहल के तहत आम नागरिक मात्र 20 रुपये प्रति नमूना शुल्क देकर अपने खाद्य पदार्थों की वैज्ञानिक जांच अपने क्षेत्र में ही करवा सकेंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast