Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हर घर तिरंगा अभियान को जन-आंदोलन बनाएगी हरियाणा सरकार, CM नायब सैनी ने बताई पूरी योजना

Haryana News: हर घर तिरंगा अभियान को जन-आंदोलन बनाएगी हरियाणा सरकार, CM नायब सैनी ने बताई पूरी योजना

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस-2026 के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार इस वर्ष ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को पहले से अधिक व्यापक, प्रभावी एवं जनभागीदारी आधारित स्वरूप में आयोजित करेगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता तथा स्वतंत्रता संग्राम के महान बलिदानों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक व्यापक जन-आंदोलन बनेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान, वंदे मातरम्, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस तथा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के संबंध में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इन खेलों में भारत ने 39 पदक जीतकर विश्व पटल पर अपनी खेल क्षमता का परिचय दिया है। इसका श्रेय उन्होंने भारत सरकार की उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन नीतियों को देते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस बात पर विशेष गर्व व्यक्त किया कि देश को मिले कुल 39 पदकों में से 10 पदक तथा 13 स्वर्ण पदकों में से 7 स्वर्ण पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं। इनमें भी 5 स्वर्ण पदक प्रदेश की बेटियों ने जीतकर हरियाणा का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, उनके परिवारों तथा प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा की खेल नीति और खिलाड़ियों की मेहनत ने प्रदेश को देश की खेल राजधानी के रूप में स्थापित किया है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किया गया ‘हर घर तिरंगा अभियान’ आज पूरे देश में एक जन-आंदोलन का स्वरूप ग्रहण कर चुका है। पहले राष्ट्रीय ध्वज केवल सरकारी भवनों तक सीमित था, लेकिन अब प्रत्येक नागरिक अपने घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी आस्था और सम्मान व्यक्त कर रहा है। इस वर्ष इस अभियान को राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान करोड़ों भारतीयों में राष्ट्रभक्ति, त्याग और बलिदान की भावना का संचार किया तथा आज भी यह नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 9 अगस्त से 17 अगस्त तक पूरे हरियाणा में गांव-गांव, शहर-शहर, वार्ड-वार्ड और घर-घर तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ पहुंचाया जाएगा। इसमें सभी सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों, उद्योगों, स्वयंसेवी संगठनों, युवा क्लबों, खेल संगठनों तथा सामाजिक संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि किसान अपने खेतों एवं घरों पर, व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर, कर्मचारी अपने कार्यालयों में तथा प्रत्येक परिवार अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर इस अभियान को सफल बनाएं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जनजातीय गौरव दिवस पर आदि गौरव महोत्सव, CM धामी बोले - हर जनजातीय परिवार विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में परेड ग्राउंड, देहरादून में राज्य जनजातीय शोध संस्थान (टीआरआई), उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित ‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखण्ड-2026’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए प्रदेशवासियों, विशेषकर जनजातीय समाज के लोगों को जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं दीं।

जनगणना-2027, CM धामी ने की स्व-गणना की शुरुआत, उत्तराखंड की जनता से की बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में सपरिवार जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत डिजिटल माध्यम से स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की। मुख्यमंत्री ने स्वयं अपने परिवार से संबंधित आवश्यक विवरण ऑनलाइन दर्ज कर जनगणना प्रक्रिया में सहभागिता की। उन्होंने प्रदेशवासियों से भी इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना से प्राप्त जानकारी प्रदेश के भविष्य की विकास योजनाओं को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

देहरादून में युवा कौशल महोत्सव-2026, CM धामी ने कहा - युवा सिर्फ जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें

Uttarakhand News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को आईआरडीटी सभागार, देहरादून में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा आयोजित युवा कौशल महोत्सव-2026 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2025-26 के अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।मुख्यमंत्री ने सहसपुर स्थित स्किल हब सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार हासिल करने वाले 35 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast