Search KhabarFast

Press ESC to close

हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का स्वागत, कांवड़ स्वास्थ्य सेवा शिविर का भी किया शुभारंभ

हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का स्वागत, कांवड़ स्वास्थ्य सेवा शिविर का भी किया शुभारंभ

Uttrakhand News: पवित्र सावन मास में धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेले की भव्यता और शिवभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुंचकर गंगाजल लेने आए शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कांवड़ स्वास्थ्य सेवा शिविर का भी शुभारंभ किया।

प्रतिदिन बड़ी संख्या में देश के विभिन्न हिस्सों से शिवभक्त कांवड़िये हरिद्वार पहुंचकर पवित्र गंगाजल भर रहे हैं। कांवड़ियों में अपार उत्साह और श्रद्धा देखने को मिल रही है। 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयकारों से पूरी धर्मनगरी शिवमय हो उठी है।

सीएम धामी के सख्त निर्देश  

मुख्यमंत्री के निर्देश पर कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए प्रशासन एवं पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात है।                             

Also read: Uttrakhand News:भाजपा महानगर निकाय प्रकोष्ठ द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, भ्रष्टाचारियों को जिले में नहीं मिलेगी पोस्टिंग

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक की राजनीति की है और गरीब, पिछड़े तथा अनुसूचित जाति समाज के नाम पर केवल राजनीतिक लाभ उठाया। जिस चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब कांग्रेस का कठिन परिस्थितियों में साथ दिया, आज उन्हें दरकिनार किया जा रहा है। एक तरह से कांग्रेस ने दलितों और वंचितों का अपमान करने का काम किया है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।

प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, किराये के मकान में पति-पत्नी समेत 3 लोगों की हत्या

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। शाहगंज थाना क्षेत्र के एक किराये के मकान में तीन लोगों की हत्या कर दी गई।

हरियाणा में मिलावटखोरों पर होगा शिकंजा, 5 फूड सेफ्टी वैन फिर शुरू होंगी; 28 नई मोबाइल लैब जुड़ेंगी

Haryana News: उपभोक्ताओं के हित में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए हरियाणा सरकार अब खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच को लोगों के घर-द्वार तक पहुंचाएगी। इसके तहत राज्य में पांच फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स मोबाइल प्रयोगशालाओं को पुनः संचालित किया जाएगा तथा 28 नई मोबाइल फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी (एमएफटीएल) वैन भी शामिल की जाएंगी। इस पहल के तहत आम नागरिक मात्र 20 रुपये प्रति नमूना शुल्क देकर अपने खाद्य पदार्थों की वैज्ञानिक जांच अपने क्षेत्र में ही करवा सकेंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast