Rule Changes From 01st August: जुलाई का महीना खत्म होने में अब बस चार दिन ही बचे हैं। हर महीने की पहली तारीख की तरह अगस्त के महीने में भी कई अहम बदलाव लागू होने के आसार हैं, जिससे आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी और जेब पर व्यापक असर पड़ेगा। इन बदलावों में LPG गैस सिलेंडर प्राइस, बैकिंग सेवा, आयकर रिटर्न जैसे कई सेवाओं के नियमों में बदलाव हो सकते हैं। तो चलिए इन बदलावों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव
हर महीने की पहली तारीख को LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखने को मिलता है। इस महीने भी ऐसे कयास लगाए जा रहे है। हालांकि, ऑयल मार्केटिंग कंपनियो की तरफ से ये स्थिति अगस्त की पहली तारीख को ही साफ हो पाएगी। बता दें, इससे पहले 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई थी। जिससे दिल्ली में इसकी कीमत 2,930 रुपये थी। जबकि 14 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किए गए।
Also read: दिल्ली-NCR में मौसम ने बदली करवट...उमस से मिली राहत, IMD ने जारी किया भारी बारिश अलर्ट
रेल टिकट बुकिंग के नए नियम
भारतीय रेलवे अगल्त की शुरुआत से ही रेल टिकट की बुकिंग के नए नियमों को लागू करेगी। नए नियम के तहत 1 अगस्त से रेलवे तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया में बदलाव करेगा। अब टोकन देने का समय तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होने के समय के साथ रखा गया है, जिससे भीड़ कम होगी और यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग भी आसान होगी।
बैंकिंग सेवाओं में क्या होंगे बदलाव?
01 अगस्त से बैंकिंग सेवाओं पर भी असर पड़ने वाला है। नए नियमों के तहत कई बैंक अपनी सर्विस पर लगने वाले शुल्क में बदलाव करने वाले हैं। SMS Alert चार्ज में बदलाव किए जाएंगे।
ITR दाखिल करने के नियम
वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ITR-1 और ITR-2 फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 है। जिसके बाद 01 अगस्त से लेट फाइलिंग पर जुर्माना और ब्याज लगेगा।