Search KhabarFast

Press ESC to close

Chandigarh News: पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर की करंट लगने से मौत, कैंपस में शोक की लहर

Chandigarh News: पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर की करंट लगने से मौत, कैंपस में शोक की लहर

Chandigarh News: पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यूनिवर्सिटी के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की पीएचडी स्कॉलर ज्योति, जो हरियाणा के महेंद्रगढ़ की रहने वाली थीं, की करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे कैंपस में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, हादसा गर्ल्स हॉस्टल नंबर-10 के पास हॉस्टल नंबर-8 और यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (UIET) को जोड़ने वाली सड़क के किनारे बने कच्चे रास्ते पर हुआ। इसी दौरान ज्योति करंट की चपेट में आ गई। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों और यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उन्हें तत्काल गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH-16) पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यूनिवर्सिटी परिसर में पसरा मातम

हादसे के बाद यूनिवर्सिटी परिसर में छात्रों और शिक्षकों के बीच गहरा दुख और चिंता का माहौल है। घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। माइक्रोबायोलॉजी की स्टूडेंट है ज्योति जो कि पीछे से महेंद्रगढ़ की रहने वाली है और पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहती थी

जानकारी के मुताबिक हॉस्टल नंबर 8 से होते हुए वह हॉस्टल नंबर 10 की तरफ जा रही थी तभी फुटपाथ से जैसी निकली वहां पर उसे इलेक्ट्रिक शॉक लगा और उसके बाद वह वहीं गिर गई उसे 16 अस्पताल में लेकर जाया गया जहां उसकी मौत हो चुकी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 21 September 2026: देश के 14 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, पहाड़ों में लैंडस्लाइड का खतरा, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

Aaj Ka Mausam 21 September 2026: देश में मानसून अब अपने अंतिम दौर में है। इसी बीच मौसम विभाग ने यूपी, बिहार समेत 14 राज्यों में भारी बारि, गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इश दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। वहीं पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के भूस्खलन का खतरा बनाए हुआ। इस लेकर मौसम विभाग ने लोगों से स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी लेने की सलाह दी गई है।

Kal Ka Mausam: 21 सितंबर को 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं से बढ़ेगी परेशानी

मानसून की विदाई के बीच देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 21 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है।

Delhi SIR: जयशंकर को 'अनमैप्ड' तो सिसोदिया को 'मिसमैच' कैटेगरी में रखा, 33 लाख वोटर्स के बीच VIPs को क्यों भेजे जा रहे नोटिस?

Delhi SIR Process: दिल्ली में चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी हो चुकी है, जिसके बाद से लगातार नया विवाद सामने आ रहा है। बता दें, सूची में से पहले करीब 47.7 लाख नाम काटे गए। इसके अलावा अलग से 33 लाख मतदाताओं को 'लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी' और 'अनमैप्ड' कैटेगरी में रखते हुए एक नोटिस जारी किया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast