Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: वाराणसी से लौट रहे फरीदाबाद निवासी की गोली मारकर हत्या, पत्नी और बच्चे के सामने बरसाईं गोलियां

Haryana News: वाराणसी से लौट रहे फरीदाबाद निवासी की गोली मारकर हत्या, पत्नी और बच्चे के सामने बरसाईं गोलियां

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद के युवक फर्रुखाबाद में नेशनल हाईवे पर देर रात वाराणसी से दर्शन कर परिवार के साथ लौट रहे एक युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। युवक अपनी पत्नी और बच्चे के साथ हाईवे किनारे एक दुकान पर कोल्ड ड्रिंक और चिप्स लेने के लिए रुका था। तभी कार सवार बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दो गोलियां लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

फर्रुखाबाद के कादरीगेट थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब 9 बजे हुई इस वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी। फरीदाबाद के दयालपुर निवासी 32 वर्षीय अरुण हुड्डा अपनी पत्नी राखी और बच्चे के साथ कार से वाराणसी दर्शन के लिए गए थे। रविवार को परिवार के साथ वापस लौटते समय वह पांचाल घाट के पास एक किराना दुकान पर रुके। जब मतृक अरुण ने दुकान से कोल्ड ड्रिंक, चिप्स और पानी की बोतल खरीदी। वह कोल्ड ड्रिंक खोलकर उसमें नमक डाल रहे थे और अपनी पत्नी को देने ही वाले थे कि तभी एक सफेद रंग की कार वहां आकर रुकी। कार से उतरे बदमाशों ने अचानक अरुण पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में अरुण को दो गोलियां लगीं और वह मौके पर ही गिर पड़े। पत्नी और बच्चे के सामने हुई इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही इलाकाई पुलिस बल व अधिकारी मौके पर पहुचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को लोहिया अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और डीवीआर को कब्जे में लेकर अहम सुराग जुटाए जा रहे हैं।

जांच में जुटी पुलिस  

वहीं इस घटना पर पुलिस अधीछक आरती सिंह ने बताया कि 112 पर सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति की अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि मृतक वाराणसी से अपने घर फरीदाबाद लौट रहा था। दुकान पर सामान खरीदने के दौरान दो युवकों ने उस पर फायरिंग की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज से कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।फिलहाल पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में लगाई गई हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। अब देखना होगा कि पुलिस इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कब तक कर पाती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

नोएडा सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के नीचे डिवाइडर गिरा, एक व्यक्ति घायल; भारी बारिश बनी वजह

दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच नोएडा से एक बड़ी घटना सामने आई है। नोएडा सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के नीचे बना सड़क का डिवाइडर अचानक भरभराकर गिर गया।

PSRLM भर्ती प्रक्रिया पर पंजाब-हरियाणा HC का बड़ा एक्शन, जांच के लिए बनाई जाएगी समिति

Punjab Haryana HC on PSRLM Recruitment Process: पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने पंजाब राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (पीएसआरएलएम) द्वारा आयोजित भर्ती प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच के आदेश दिए है। न्यायालय ने चयन प्रक्रिया में प्रथम दृष्टया अनियमितताएं पाईं और मूल भर्ती अभिलेखों को न्यायिक हिरासत में लेने का निर्देश दिया है।

हरियाणा के फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा, रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया 24 वर्षीय युवक, मौके पर मौत

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में रेलवे ट्रैक पार करते समय 24 वर्षीय युवक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए और तुरंत रेलवे पुलिस व स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast