Search KhabarFast

Press ESC to close

बांकीपुर उपचुनाव से पहले BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का बड़ा दावा, कहा – जनता के आशीर्वाद से NDA की जीत...

बांकीपुर उपचुनाव से पहले BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का बड़ा दावा, कहा – जनता के आशीर्वाद से NDA की जीत...

Nitin Nabin on Bankipur By-Election: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बीजेपी पर भरोसा जताते हुए दावा किया है कि इस सीट पर एनडीए की जीत पक्की है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि इस उपचुनाव में जनता बीजेपी को ही अपना समर्थन देगी और पार्टी को जिताएगी। उन्होंने कहना है कि हर घर, हर युवा बीजेपी और एनडीए के साथ खड़ा है।

मालूम हो कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इसी सीट से विधायक रहे हैं। लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद ये सीट खाली हो गई थी। जिसके लिए इस सीट पर उपचुनाव होने है। बता दें, बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग 30 जुलाई 2026 को होनी है, जिसका रिजल्ट 03 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा।

Also read: Chandigarh News: पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर की करंट लगने से मौत, कैंपस में शोक की लहर

नितिन नवीन का दावा

हाल ही में नितिन नवीन ने बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा है कि इस उपचुनाव में बीजेपी की जीत तय है। जनता बीजेपी को ही सपोर्ट करेगी। उन्होंने बीजेपी के लक्ष्य के बारे में बताया कि पार्टी हमेशा से ही विकास के लिए कार्य करती आई है और आगे भी इसे जारी रहेगी।

नितिन नवीन ने आगे कहा कि बांकीपुर की जनता से BJP का एक खास नाता है। उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता नवीन किशोर सिन्हा के बारे में बात करते हुए कहा कि उनके पिता के समय से ही जनता ने हमेशा से ही उन पर और पार्टी पर भरोसा जताया है। उपचुनाव में खड़े पार्टी के उम्मीदवार नीरज सिन्हा के बारे में बार करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि बांकीपुर की जनता पार्टी के उन्मीदवार और पार्टी के साथ हैं और आशीर्वाद जरूर देगी।

बांकीपुर विधानसभा सीट से खड़े उम्मीदवार

बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में त्रिकोणीय खेल देखने को मिलेगा। इसके लिए बीजेपी ने नीरज सिन्हा पर भरोसा जताया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने रेखा गुप्ता को अपना उम्मीटवार चुना हैं। तो वहीं, इस चुनाव की सबसे खास बात यह है कि उपचुनाव के लिए जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर भी आगे आए हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 21 September 2026: देश के 14 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, पहाड़ों में लैंडस्लाइड का खतरा, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

Aaj Ka Mausam 21 September 2026: देश में मानसून अब अपने अंतिम दौर में है। इसी बीच मौसम विभाग ने यूपी, बिहार समेत 14 राज्यों में भारी बारि, गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इश दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। वहीं पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के भूस्खलन का खतरा बनाए हुआ। इस लेकर मौसम विभाग ने लोगों से स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी लेने की सलाह दी गई है।

Kal Ka Mausam: 21 सितंबर को 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं से बढ़ेगी परेशानी

मानसून की विदाई के बीच देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 21 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है।

Delhi SIR: जयशंकर को 'अनमैप्ड' तो सिसोदिया को 'मिसमैच' कैटेगरी में रखा, 33 लाख वोटर्स के बीच VIPs को क्यों भेजे जा रहे नोटिस?

Delhi SIR Process: दिल्ली में चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी हो चुकी है, जिसके बाद से लगातार नया विवाद सामने आ रहा है। बता दें, सूची में से पहले करीब 47.7 लाख नाम काटे गए। इसके अलावा अलग से 33 लाख मतदाताओं को 'लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी' और 'अनमैप्ड' कैटेगरी में रखते हुए एक नोटिस जारी किया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast