Search KhabarFast

Press ESC to close

पटना-जयपुर-अमृतसर-मुंबई समेत 50 शहरों को जोड़ेगी दिल्ली की बुलेट ट्रेन, इन 4 रूटों को मिेलेगी हाई-स्पीड कनेक्टिविटी

पटना-जयपुर-अमृतसर-मुंबई समेत 50 शहरों को जोड़ेगी दिल्ली की बुलेट ट्रेन, इन 4 रूटों को मिेलेगी हाई-स्पीड कनेक्टिविटी

Bullet Train: दिल्ली को देश के हाई-स्पीड रेल नेटवर्क जैसी मजबूती प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार एक नई योजना लेकर आई है। इस योजना के तहत राजधानी से चार बड़े हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे। ये कॉरिडोर उत्तर, पश्चिम और पूर्वी भारत के प्रमुख शहरों को सीधा दिल्ली से जोड़ेगा। जिसमें दिल्ली-वाराणसी, दिल्ली-वाराणसी-सिलीगुड़ी, दिल्ली-अहमदाबाद और दिल्ली-अमृतसर-जम्मू कॉरिडोर शामिल हैं। ये कॉरिडोर पटना, जयपुर, अमृतसर और मुंबई जैसे शहरों को जोड़ेंगे।

1.  1. दिल्ली-वाराणसी रेल कॉरिडोर

इस हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की लंबाई 865 किमी होगी। इकसे लिए करीब 1.21 लाख करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया जा रहा है। अब अगर इसके रुट की बात करें तो ये बुलेट ट्रेन हजरत निजामुद्दीन, नोएडा, जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, कन्नौज, लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज, न्यू भदोही और वाराणसी से होकर गुजरेगी। इसके अलावा लखनऊ से अयोध्या के लिए अलग लिंक लाइन भी बनाया जाएगा। इस कॉरिडोर के बनने से यात्रा का समय भी कम हो जाएगा। जाएगा। बताया जा रहा है कि इस कॉरिडोर के बनने के बाद इसे सिलीगुड़ी तक बढ़ाया जाएगा।

2.  2. दिल्ली-अहमदाबाद रेल कॉरिडोर

इस हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की लंबाई 886 किलोमीटर होगी। ये कॉरिडोर दिल्ली, गुरुग्राम, मानेसर, रेवाड़ी, नीमराना, जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, उदयपुर और अहमदाबाद जैसे शहरों को जोड़ेगा। जिससे यात्रा का समय भी घट जाएगा। इस कॉरिडोर के बनने के बाद इसे मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर से जोड दिया जाएगा।

Also read: 53 गांवों की जमीन पर बनेगा 32 हजार करोड़ का ये एक्सप्रेस-वे, उद्योगों के निर्माण से खुलेंगे रोजगार के नए अवसर

3.  3. दिल्ली-अमृतसर रेल कॉरिडोर

इस हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की लंबाई लगभग 459 किमी होगी। इसका रूट दिल्ली, रोहतक, जींद, कैथल, चंडीगढ़, मोहाली, लुधियाना, जालंधर और अमृतसर तक पहुंचेगा। बाद में इससे पठानकोट के रास्ते जम्मू और कटरा (वैष्णो देवी) तक पहुंचाया जाएगा। दिल्ली से अमृतसर की यात्रा लगभग 2 घंटे में पूरी की जा सकेगी।

4.  4. दिल्ली-सिलीगुड़ी रेल कॉरिडोर

इस हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की लंबाई लगभग 1,500 किमी बताई जा रही है। ये कॉरिडोर दिल्ली से लखनऊ, वाराणसी होते हुए बिहार के पटना और फिर पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी (सिलीगुड़ी) को जोड़ेगा। इनके अलावा सरकार वाराणसी-हावड़ा, मुंबई-नागपुर, मुंबई-हैदराबाद और चेन्नई,बेंगलुरु, मैसूर जैसे हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने पर जोर दे रही हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 17 July 2026: यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam 17 July 2026:  एक तरफ उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। कई राज्यों में बारिश बिल्कुल गायब सी हो गई है। लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने बड़ी राहत दी है। IMD ने देश के 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 40 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की संभावना जताई है।

PM आवास योजना का बड़ा मौका, 2 लाख रुपये से कम में मिलेगा घर; इस दिन तक कर सकते आवेदन

महंगे होते मकानों के बीच घर खरीदने का सपना देखने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने एनसीआर के पसौंडा और नूरनगर में ईडब्ल्यूएस (EWS) श्रेणी के फ्लैटों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं।

Hydrogen Train: नो पॉल्यूशन, कम किराया और हाईटेक सफर... जानिए हाइड्रोजन ट्रेन की खासियतें

Hydrogen Train Feature: हरियाणा के जींद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने वाले हैं। जिसके बाद आज से रेल की पटरी पर देश की पहली हाइड्रोजन दौड़ने लगेगी। इसके साथ ही साथ आज भारतीय रेल के इतिहास में एक नए युग की शुरुआत होगी। यह ट्रेन हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक पर आधारित है, जिससे बिजली उत्पन्न होती है और इसके संचालन के दौरान केवल जलवाष्प (वॉटर वेपर) उत्सर्जित होती है। यही वजह है कि यह पारंपरिक डीजल ट्रेनों की तुलना में अधिक पर्यावरण अनुकूल, प्रदूषण रहित और ऊर्जा दक्ष मानी जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast