
Monsoon Update: देशभर में मानसून दस्तक दे चुका है। भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे जोरों पर है। वहीं, मौसम विभाग ने 30जून को देश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD की मानें तो पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मानसून सक्रिय हो चुका है। IMD ने दिल्ली, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत 10राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 48घंटों में कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश, तेज हवाएं, और बिजली गिरने की संभावना है।
दिल्ली-NCR में मानसून की दस्तक
दिल्ली-NCR में मानसून ने 29जून को दस्तक दे दी, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। IMD के अनुसार, 30जून और 1जुलाई को दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 45-50किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में IMD ने दिल्ली में येलो अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने जलभराव और यातायात बाधा की चेतावनी दी है। अधिकतम तापमान 35डिग्री और न्यूनतम 27डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
यूपी और बिहार में बाढ़ का खतरा
उत्तर प्रदेश और बिहार में मानसूनी बारिश ने नदियों के जलस्तर को बढ़ा दिया है, जिससे बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, और मुरादाबाद में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। मौसम विभाग ने 30जून से 3जुलाई तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है। तो वही. बिहार में भी भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। साथ ही, स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
राजस्थान और मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश
राजस्थान में मानसून ने जयपुर, कोटा, उदयपुर, और बीकानेर जैसे शहरों में भी मानसून ने जोर पकड़ लिया है। ऐसे में IMD ने 30जून को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 30जून को पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का अनुमान है। जबकि पश्चिमी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसी के साथ मौसम विभाग ने तेज हवाओं (30-40किमी/घंटा) और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। बीते दिन जयपुर में 77.8मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी।
दूसरी तरफ, मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, और सिंगरौली जैसे जिलों में 30जून को भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। बीते 24घंटों में खरकिया (132.6मिमी), उदय नगर (125.0मिमी), और मेघनगर (123.0मिमी) में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई। नर्मदा और चंबल नदियों के जलस्तर में वृद्धि से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में रेड अलर्ट
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और कुल्लू में भारी बारिश और बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात ने तबाही मचा रखी है। IMD ने लगभग 10जिलों में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी है। शिमला-कालका राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-5) पर कोटी के पास भूस्खलन से सड़क क्षतिग्रस्त हुई, जिससे लंबा जाम लग गया। शिमला-कालका रेल मार्ग पर भी चट्टानें और पेड़ गिरने से सेवाएं बाधित हैं। मौसम विभाग ने 30जून और 1जुलाई को मूसलाधार बारिश और बादल फटने की आशंका जताई है, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
वहीं, IMD ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, और देहरादून में 30 जून को अगले 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही, चार धाम यात्रा को 24 घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया है। यात्रियों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।
Leave a comment