Search KhabarFast

Press ESC to close

BCB की बढ़ सकती है टेंशन! ICC का प्रतिनिधिमंडल इन दिन करेंगे बांग्लादेश का दौरा, जानें T20 वर्ल्ड कप पर कब होगा फैसला?

BCB की बढ़ सकती है टेंशन! ICC का प्रतिनिधिमंडल इन दिन करेंगे बांग्लादेश का दौरा, जानें T20 वर्ल्ड कप पर कब होगा फैसला?

T20 World Cup 2026: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का एक हाई लेवल प्रतिनिधिमंडल अगले 2 से 3 दिनों में बांग्लादेश का दौरा करने वाले हैं। इस दौरे के वक्त आईसीसी अधिकारियों और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के वरिष्ठ पदाधिकारियों के बीच वन-ऑन-वन बैठक होगी। बैठक में टी20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, खासतौर पर बांग्लादेश की भागीदारी और मैचों के वेन्यू को लेकर।

भारत-बांग्लादेश विवाद

दरअसल, बांग्लादेश ने 7 फरवरी, 2026 से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत में खेलने से इनकार कर दिया था। इस पूरे विवाद की शुरुआत उस समय हुई, जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिज़ुर रहमान का आईपीएल 2026 का कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया। इसके बाद बांग्लादेश में नाराजगी बढ़ गई।

आईपीएल के प्रसारण पर रोक

नाराज BCB ने जवाबी कदम उठाते हुए पहले आईसीसी को पत्र लिखकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए वेन्यू बदलने की मांग की। इसके बाद बांग्लादेश में आईपीएल के प्रसारण पर भी रोक लगा दी गई। BCB का कहना है कि भारत में मैच खेलने को लेकर उनकी टीम को सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं हैं। वर्तमान में टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका में आयोजित होना है। टूर्नामेंट का आगाज 7 फरवरी से होगा और बांग्लादेश के सभी ग्रुप स्टेज मैच भारत में ही शेड्यूल किए गए हैं। लेकिन BCB ने आईसीसी से अनुरोध किया है कि बांग्लादेश के मैच भारत से बाहर, जैसे श्रीलंका या किसी न्यूट्रल वेन्यू पर कराए जाएं।

खेल सलाहकार का आया बयान

आईसीसी ने अब तक इस मांग को स्वीकार नहीं किया है। आईसीसी का कहना है कि टूर्नामेंट का शेड्यूल पहले ही तय हो चुका है और किसी तरह का विशेष सुरक्षा खतरा नहीं है। 13 जनवरी को हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस में भी BCB अपनी मांग पर अड़ा रहा। इस बीच बांग्लादेश के खेल सलाहकार अजीफ नजरूल ने बयान दिया था कि आईसीसी ने उनकी मांग मान ली है और पत्र भेजा है।

बैठक के बाद होगा फैसला

हालांकि, बाद में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ही इस दावे को गलत बताया और साफ किया कि आईसीसी ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है। अब सबकी नजरें आईसीसी प्रतिनिधिमंडल के बांग्लादेश दौरे पर टिकी हैं। इस बैठक के बाद ही साफ होगा कि बांग्लादेश की टीम भारत में खेलेगी या उसके मैचों के वेन्यू में कोई बदलाव किया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

टी20 टीम में बड़ा बदलाव तय, ये खिलाड़ी बन सकते हैं नए कप्तान

भारतीय टी20 क्रिकेट टीम में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। सूत्रों के अनुसार, सूर्यकुमार यादव की जगह अब श्रेयस अय्यर को टी20 टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है।

टेस्ट और टी20 क्रिकेट में बड़े बदलावों को हरी झंडी, कोच से लेकर पिंक बॉल तक का हुआ फैसला

ICC On Pink Ball Trail For Test:अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी की सोमवार को अहमदाबाद में मीटिंग हुई। इस दौरान कई फैसले लिए गए। बैठक में खिलाड़ियों, कोचों और मैच अधिकारी से संबंधित नियमों में बदलाव के साथ-साथ क्रिकेट में पिंक बॉल के उपयोग के ट्रायल को भी मंजूरी दे दी गई है।

न्यूजीलैंड और भारत के बीच क्रिकेट मैचों के शेड्यूल का ऐलान, 4 साल बाद देखने को मिलेगा ऐसा नजारा

India Tour Of NewZealand:आईपीएल खत्म होने के बाद एक बार फिर टीम इंडिया एक्टिव होने जा रही है। ब्लू जर्सी में भारतीय टीम मैदान पर पसीना बहाते हुए नजर आएगी। इस साल अक्टूबर में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है। जहां उसे 40 दिन में 12 मैच खेलने हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast