Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा में घर खरीदना होगा और भी मंहगा, सरकार ने EDC में की बढ़ोतरी

Haryana News: हरियाणा में घर खरीदना होगा और भी मंहगा, सरकार ने EDC में की बढ़ोतरी

Haryana News: अगर आप भी हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में घर खरीदने की योजना बना रहे है, तो आपको बड़ा झटका लगा सकता है। हरियाणा सरकार ने बाह्य विकास शुल्क (EDC) में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है।जिसका असर सीधा फ्लैट और प्लॉट की कीमतों पर पड़ेगा और लोगों के लिए घर खरीदना और महंगा हो जाएगा।

जानकारी मुताबिक, गुरुग्राम में ईडीसी प्लाटेड कॉलोनियों के लिए 1.37 करोड़ रुपये प्रति एकड़ तक पहुंच गया है, जबकि ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट में यह शुल्क 5.49 करोड़ रुपये प्रति एकड़ तक निर्धारित किया गया है। सरकार के इस फैसले का असर सीधा मध्यम वर्ग के लोगों पर पड़ेगा। उनके लिए गुरुग्राम और फरीदाबाद में घर खरीदना मुश्किल हो जाएगा।

क्या होता है EDC शुल्क

EDC यानी बाह्य विकास शुल्क (External Development Charges) वह शुल्क होता है, जो बिल्डरों से सड़क, सीवर, पानी, बिजली, ड्रेनेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए लिया जाता है।इसको लेकर सरकार का कहना है कितेजी से बढ़ते शहरीकरण के चलते,इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ते खर्च, नई सड़कों और सुविधाओं के विकासको देखते हुए EDC में बढ़ोतरी जरूरी थी।

मध्यम वर्ग पर पड़ेगा असर

रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, EDC में 10% की बढ़ोतरी का बोझ सीधे मध्यम वर्ग के परिवारों पर पड़ेगा। इसके साथ ही नए प्रोजेक्ट्स के फ्लैट महंगे होंगे। अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी की कीमत बढ़ सकती है। प्लॉट और ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट्स पर असर पड़ेगा। गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे हाई-डिमांड एरिया में कीमतों में 2 से 5 प्रतिशत तक का इजाफा संभव है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 12 October 2026: दिल्ली-UP समेत 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam 12 October 2026: देश की राजधानी दिल्ली में बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने 12 अक्टूबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान समेत 24 राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे कई इलाको में ठंड का एहसास होना शुरू हो जाएगा।

₹18 हजार की नौकरी से 50 लाख के पैकेज तक, 26 साल के अर्जुन ने 3 साल में बनाई 75 लाख की संपत्ति

Success Story:कहते हैं कि मेहनत, सही दिशा और अनुशासित निवेश से जिंदगी बदली जा सकती है। मध्य प्रदेश के उज्जैन के रहने वाले अर्जुन परमार की कहानी इसी बात की मिसाल है। कभी उनकी हर महीने की कमाई महज 18 हजार रुपये थी, लेकिन आज 26 साल की उम्र में उनका सालाना सैलरी पैकेज करीब 50 लाख रुपये तक पहुंच गया है। इतना ही नहीं, उन्होंने महज तीन साल में लगभग 65 से 75 लाख रुपये की वित्तीय

CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की: दिल्ली पुलिस का आरोप

Delhi Police Statement:राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर विवाद लगातार बढ़ रहा है। दिल्ली पुलिस ने पार्टी पर नियमों और कानूनी निर्देशों का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, CJP के पिछले प्रदर्शन के दौरान दिए गए निर्देशों और आश्वासनों का पालन नहीं किया गया था। इसी आधार पर पुलिस ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। वहीं, प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों और पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast