Search KhabarFast

Press ESC to close

‘लेडी ओवैसी’ के नाम से चर्चा में सईदा फलक, फडणवीस को दी चुनौती; जानें क्या कहा

‘लेडी ओवैसी’ के नाम से चर्चा में सईदा फलक, फडणवीस को दी चुनौती; जानें क्या कहा

BMC Elections: महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों सईदा फलक का नाम चर्चा में है। बीएमसी चुनाव के दौरान AIMIM की प्रवक्ता सईदा फलक ने जिस अंदाज में विरोधियों को घेरा, उसने सबका ध्यान खींच लिया। सीएम देवेंद्र फडणवीस को लेकर दिए गए उनके बयान कहा कि अगर अल्लाह ने चाहा तो एक दिन हिजाब और नकाब पहनने वाली भारत की प्रधानमंत्री बनेगी। इसके बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। उनके तेवर, लहजा और आवाज में वही रौब नजर आया, जिसके लिए AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी जाने जाते हैं। इसी वजह से लोग उन्हें अब ‘लेडी ओवैसी’ कहने लगे हैं।

महाराष्ट्र की राजनीति में आया भूचाल

31 साल की सईदा फलक हैदराबाद की रहने वाली हैं और बीएमसी चुनाव में सोलापुर समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में AIMIM के लिए चुनाव प्रचार करती नजर आईं। उनके बेबाक और तीखे भाषणों को सुनने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। असदुद्दीन ओवैसी के बाद सईदा को पार्टी की सबसे प्रभावशाली वक्ताओं में गिना जाने लगा है। उनके बयानों ने महाराष्ट्र की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।

क्या है सईदा फलक की पहचान?

हालांकि, सईदा फलक की पहचान सिर्फ एक राजनेता के तौर पर नहीं है। वह एक जानी-मानी एथलीट भी रही हैं। ‘फलक द फाइटर’ के नाम से मशहूर सईदा अंतरराष्ट्रीय स्तर की कराटे चैंपियन हैं। उन्होंने 20 से ज्यादा राष्ट्रीय और 22 अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। वह तेलंगाना की पहली महिला एथलीट हैं, जिन्होंने विश्व और एशियाई कराटे चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया और कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

जोश के साथ मैदान में उतरी लेडी ओवैसी

रिंग में अपने दमदार वार से विरोधियों को नॉकआउट करने वाली सईदा अब राजनीति के अखाड़े में भी उसी जोश और आक्रामकता के साथ उतरी हैं। पेशे से वह एक एडवोकेट भी हैं और अपनी कराटे एकेडमी चलाती हैं, जहां युवतियों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी जाती है। साल 2020 में AIMIM से जुड़ने के बाद सईदा फलक महिलाओं के अधिकारों, संवैधानिक मूल्यों और अल्पसंख्यक समुदाय के मुद्दों पर खुलकर आवाज उठाती रही हैं। बीएमसी चुनाव में AIMIM का चेहरा बनकर उभरीं सईदा फलक ने साफ कर दिया है कि जैसे उन्होंने खेल के मैदान में कई खिताब जीते, वैसे ही राजनीति में भी वह अपनी अलग पहचान बनाने के लिए पूरी ताकत से मैदान में उतर चुकी हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

AAP ने नगर निगम चुनाव के लिए जारी की पहली लिस्ट, 9 उम्मीदवारों को मिला टिकट; पूर्व मेयर कुलदीप कुमार भी मैदान में

Chandigarh Municipal Corporation Election 2026: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 9 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिनमें 5 महिलाएं हैं। खास बात यह है कि चंडीगढ़ के पूर्व मेयर कुलदीप कुमार को भी पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है।

पंजाब चुनाव से पहले AAP का बड़ा दांव, दूसरी लिस्ट में 31 नामों पर लगाई मुहर

PunjabElection2027: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने मंगलवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी, जिसमें 31 नामों का ऐलान किया गया है। दिल्ली में हुई पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक में इन नामों पर अंतिम मुहर लगी।इससे पहले AAP अपनी पहली लिस्ट में 40 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।

'मेरा फोन टैप किया जा रहा है' राहुल गांधी का सनसनीखेज करने वाला दावा

Rahul Gandhi Huge Allegations:कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने दावा किया है कि उनका फोन टैप किया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि मेरे सभी आरोपों के सबूत मेरे फोन में है, जिसे प्रधानमंत्री टैप करा रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast