Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा में घर खरीदना होगा और भी मंहगा, सरकार ने EDC में की बढ़ोतरी

Haryana News: हरियाणा में घर खरीदना होगा और भी मंहगा, सरकार ने EDC में की बढ़ोतरी

Haryana News: अगर आप भी हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में घर खरीदने की योजना बना रहे है, तो आपको बड़ा झटका लगा सकता है। हरियाणा सरकार ने बाह्य विकास शुल्क (EDC) में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है।जिसका असर सीधा फ्लैट और प्लॉट की कीमतों पर पड़ेगा और लोगों के लिए घर खरीदना और महंगा हो जाएगा।

जानकारी मुताबिक, गुरुग्राम में ईडीसी प्लाटेड कॉलोनियों के लिए 1.37 करोड़ रुपये प्रति एकड़ तक पहुंच गया है, जबकि ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट में यह शुल्क 5.49 करोड़ रुपये प्रति एकड़ तक निर्धारित किया गया है। सरकार के इस फैसले का असर सीधा मध्यम वर्ग के लोगों पर पड़ेगा। उनके लिए गुरुग्राम और फरीदाबाद में घर खरीदना मुश्किल हो जाएगा।

क्या होता है EDC शुल्क

EDC यानी बाह्य विकास शुल्क (External Development Charges) वह शुल्क होता है, जो बिल्डरों से सड़क, सीवर, पानी, बिजली, ड्रेनेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए लिया जाता है।इसको लेकर सरकार का कहना है कितेजी से बढ़ते शहरीकरण के चलते,इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ते खर्च, नई सड़कों और सुविधाओं के विकासको देखते हुए EDC में बढ़ोतरी जरूरी थी।

मध्यम वर्ग पर पड़ेगा असर

रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, EDC में 10% की बढ़ोतरी का बोझ सीधे मध्यम वर्ग के परिवारों पर पड़ेगा। इसके साथ ही नए प्रोजेक्ट्स के फ्लैट महंगे होंगे। अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी की कीमत बढ़ सकती है। प्लॉट और ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट्स पर असर पड़ेगा। गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे हाई-डिमांड एरिया में कीमतों में 2 से 5 प्रतिशत तक का इजाफा संभव है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

लॉन्च होते ही टूट पड़े लोग, पहले दिन ही Hyundai Tucson को मिली बंपर बुकिंग

Hyundai Tucson Launched:दक्षिण कोरिया की दिग्गज कार निर्माता कंपनी Hyundai ने अपनी नई जनरेशन Tucson SUV को घरेलू बाजार में लॉन्च कर दिया है। 22 अक्टूबर 2026 को इसकी बुकिंग शुरू हुई और पहले ही दिन ग्राहकों ने इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया दी। कंपनी के मुताबिक, नई Hyundai Tucson को पहले दिन कुल 15,045 ऑर्डर

टक्कर होने से पहले अपने आप रुक जाएगी कार! 2030 से बदल सकते हैं गाड़ियों के नियम

Car Alarming System:सड़क हादसों पर लगाम लगाने और यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए ऑटोमोबाइल क्षेत्र में नई तकनीकों पर जोर दिया जा रहा है। इनमें ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB) सिस्टम खास है। यह तकनीक संभावित टक्कर का पता लगाकर चालक को चेतावनी देती है और जरूरत पड़ने पर अपने आप ब्रेक लगा सकती है।

दिल्ली में टिकैत की एंट्री से बढ़ी हलचल, पुलिस ने इस इलाके में 4 घंटे के लिए रोका ट्रैफिक

Delhi News:दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच किसान नेता राकेश टिकैत की एंट्री ने हलचल बढ़ा दी है। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने यातायात व्यवस्था को लेकर अहम कदम उठाया है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को किसी तरह की परेशानी से बचाने के लिए एक इलाके में चार घंटे तक ट्रैफिक की आवाजाही पर रोक लगाने का फैसला

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast