
FOG Alert in Delhi NCR: शनिवार की सुबह राजधानी दिल्ली को चारों तरफ से घने कोहरे ने घेर लिया। दिल्ली के साथ-साथ नोएडा गाजियाबाद से लेकर गुरुग्राम तक चारों तरफ घना कोहरा देखने को मिला। जिसकी वजह से गाड़ियों की रफ्तार थम गई। सड़कों पर गाडियां रेंगती हुई दिखाई दी। वहीं मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक ऐसा भी मौसम रहने का अनुमान जताया है। साथ ही दिल्ली में कोहरे को लेकर मौसम विभाग ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-NCR में अगले पांच दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा। लेकिन लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। साथ ही न्यूतम तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान जताया गया है। साथ ही अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सिय रहने का अनुमान जताया गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। साथ ही आने वाले दिनों में बिहार और उत्तर-पश्चिम भारत में घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर शीत दिवस यानी कोल्ड डे की स्थिति रहेगी।
प्रदूषण का स्तर बढ़ा
मौसम विभाग ने एक बार पश्चिम विक्षोम के सक्रिया होने का अनुमान जताया है। जिसकी वजह से दिल्ली में अगले कुछ दिनों बादल छाए रह सकते है। इससे वायु प्रदूषण की स्थिति और गंभीर हो सकती है। राजधानी में एक बार फिर एक्यूआई 350 से 400 तक पहुंच गया है। जिसके देखते हुए ग्रैप 3 की पाबंदियां फिर से लागू कर दी गई हैं। बीएस 4 से कम श्रेणी के वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा।
Leave a comment