Sambit Patra on Rahul Gandhi: झारखंड में JPSC की CGL परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर एक तरफ जहां छात्रों का आंदोलन जारी है, तो वहीं दूसरी तरफ इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरु हो चुका है। दरअसल, बीजेपी प्रवक्ता और लोकसभा सांसद संबित पात्रा ने दिल्ली में परीक्षा लीक तथा पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष सिर्फ सेलेक्टिव मुद्दों पर हंगामा करना चाहती है।
झारखंड और कर्नाटक परीक्षा घोटाले को लेकर कांग्रेस को घेरा
संसद में चल रहे मानसून सत्र में विपक्ष ने कई बाधाएं डाली, जिस वजह से संसद में पेश किए गए किसी भी बिल पर चर्चा करने में कई दिक्कतें आई। संबित पात्रा का कहना है कि कांग्रेस पार्टी डबल स्टैंडर्ड अपना रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड में परीक्षा घोटले के खिलाफ कई छात्र विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं, भूख-हड़ताल पर बैठे हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में सामने तक नहीं आ रही हैं। उन्होंने इसे सेलेक्टिव आउटरेज बताया और कहा कि कांग्रेस सिर्फ राजनीतिक फायदा उठाती है। संबित पात्रा का इशारा उस मुद्दे पर हैं, जब दिल्ली में पेपर लीक को लेकर छात्रों का प्रदर्शन जारी था। उस बीच कांग्रेस और राहुल गांधी ने भी आवाज उठाई। लेकिन आज जब झारखंड में जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार है, तब उन्होंने चुप्पी साध रखी है।
इसके अलावा संबित पात्रा ने कर्नाटक की पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर भी कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की पुलिस कांस्टेबल भर्ती में भी पेपर लीक और अनियमितताओं की बात सामने आई है। जिस वजह से राज्य में छात्रों का आंदोलन जारी है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए पूछा कि क्या कांग्रेस इसकी जिम्मेदारी लेगी?
Also read: E20 पेट्रोल विवाद...PM आवास मार्च पर अड़े केजरीवाल, दिल्ली पुलिस बोली- नहीं मिली अनुमति
झारखंड में परीक्षा घोटाला मामला
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय (JPSC CGL) परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में कई छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) रद्द करे और टीडीपीएल एजेंसियों द्वारा आयोजित परीक्षाओं की समीक्षा की जाएं।