Search KhabarFast

Press ESC to close

भारत में बोले अफगान विदेश मंत्री...पाक से भिड़ंत पर मुत्तकी का बड़ा बयान, कहा- जवाब देना जरूरी...

भारत में बोले अफगान विदेश मंत्री...पाक से भिड़ंत पर मुत्तकी का बड़ा बयान, कहा- जवाब देना जरूरी...

Afghanistan Foreign Minister Muttaki:अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी इन दिनों भारत दौरे पर हैं। इस बीच पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर हिंसक झड़प की खबरें सुर्खियों में हैं। भारत में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुत्तकी ने साफ तौर पर कहा किअफगान सेना ने पाकिस्तान की आक्रामकता का जवाब दिया और अपने सैन्य उद्देश्य पूरे कर लिए। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान अब आगे किसी तरह के टकराव के पक्ष में नहीं है, लेकिन अपनी रक्षा करना अच्छी तरह जानता है।

खाड़ी देशों के कहने पर रोका युद्ध, शांति की अपील

मुत्तकी ने जानकारी दी कि युद्ध के बीचसऊदी अरब, कतर और संयुक्त अरब अमीरात (UAE)जैसे मित्र देशों ने अफगानिस्तान से युद्धविराम का आग्रह किया। उनके अनुरोध को मानते हुए अफगानिस्तान ने हमला रोक दिया। उन्होंने कहा, “हमारा मानना है कि युद्ध किसी भी समस्या का हल नहीं है। हम कूटनीति और संवाद के ज़रिए समाधान चाहते हैं। यही हमारी नीति आगे भी रहेगी।” मुत्तकी ने यह बयान उद्योग मंडल फिक्की द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिया।

58 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, कई घायल, चौकियों पर कब्जा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हालिया झड़प मेंअफगान बलों ने पाकिस्तान की 25 चौकियों पर कब्जा कर लिया, जहां से कई हथियार और उपकरण भी जब्त किए गए। हमले में58 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई और 30 से ज्यादा घायल हुए।अफगान बलों ने इस दौरान 5 कलाश्निकोव, 1 राइफल और एक नाइट विजन डिवाइस भी बरामद की। यह टकराव पाकिस्तान के एयर अटैक के जवाब में हुआ, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने तक प्रर्दशन..., CJP प्रतिनिधिमंडल ने जेपी नड्डा से की मुलाकात; सामने रखी 3 मांगे

CJP-JP Nadda Meeting: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने सोमवार को कहा कि उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की और तीन मांगें रखीं, जिनमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और NEET परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा शामिल है, जिनमें से 20 से अधिक ने अपनी जान गंवाई है। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में भर्ती कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को तुरंत रिहा करने की भी बात कही।

23वें दिन भी भूख हड़ताल से पीछे नहीं हटूंगा, जब तक...’, छात्रों के हित के लिए लड़ाई जारी रखेंगे सोनम वांगचुक

Sonam Wangchuk Hunger Strike: कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वे तब तक भूख हड़ताल जारी रखेंगे जब तक युवा नेताओं को संसद भवन में सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती या उन्हें सफदरजंग अस्पताल में मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती, जहां वे भर्ती हैं।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी, SIT के गठन पर उठाए सवाल; कहा मामले को राजनीतिक रंग...

Ram Mandir Donation Theft Case: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार से अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं और दान राशि के गबन की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) के पुनर्गठन के संबंध में निर्देश मांगने को कहा। कोर्ट ने संकेत दिया कि वह इस तरह की जांचों में अनुभवी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में जांच को प्राथमिकता देगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast