Search KhabarFast

Press ESC to close

AAP ने दिल्ली MCD Bypoll में 3 सीटें जीतकर छो़ड़ी अपनी छाप, केजरीवाल बोले - जनता का विश्वास...

AAP ने दिल्ली MCD Bypoll में 3 सीटें जीतकर छो़ड़ी अपनी छाप, केजरीवाल बोले - जनता का विश्वास...

Arvind Kejriwal On Delhi MCD Bypoll Results 2025:दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे आज बुधवार को घोषित हो चुके हैं। इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सबसे ज्यादा 7 सीटें जीतकर अपनी मजबूती दिखाई, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) ने 3 सीटें जीती। कांग्रेस और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (AIFB) को एक-एक सीट मिली। हालांकि, AAP के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नतीजों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है, इसे जनता के बढ़ते समर्थन का संकेत बताया।

मालूम हो कि ये उपचुनाव MCD के 12 वार्डों में रिक्तियों के कारण कराए गए थे। इनमें से 9 वार्ड पहले BJP के पास थे, जबकि AAP के पास 3 थे। यानी कुल 250 वार्डों वाली MCD में BJP का दबदबा है। याथ ही, यह चुनाव दिल्ली की मेयर रेखा गुप्ता के लिए पहला बड़ा इम्तिहान था। दिल्ली विधानसभा चुनावों में AAP की करारी हार के बाद ये नतीजे राजनीतिक दलों की MCD में स्थिति को प्रभावित कर सकते हैं। AAP की MCD में सीटें अब 99 रह गई हैं, जबकि कांग्रेस की 9 हो गई हैं।

अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया

नतीजों पर AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी पहली प्रतिक्रिया एक्स पर दी। उन्होंने कहा 'निगम उपचुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी ने अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारा और दिल्ली की जनता ने अपने जनादेश से ये साफ़ कर दिया है कि दिल्ली का जनसमर्थन लगातार AAP की तरफ़ मज़बूत हो रहा है। सिर्फ़ 10 महीनों में ही जनता का विश्वास एक बार फिर तेज़ी से आम आदमी पार्टी की ओर लौट रहा है। दिल्ली बहुत जल्द वापस सकारात्मक राजनीति और अच्छे कामों की तरफ़ लौट रही है।'

सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी पर लगाए आरोप

इसके अलावा AAP के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने BJP पर फाउल प्ले का आरोप लगाया। उन्होंने एक्स पर लिखा 'चुनाव करीबी था - आम आदमी पार्टी 3 पर थी, 3 पर ही रही। फाउल प्ले करके भी BJP 9 से 7 पर आ गई। दिल्ली में BJP सरकार के पहले लिटमस टेस्ट में दो बातें साफ हुईं - BJP नीचे सरक रही है - BJP के बड़े नेता और सांसद स्टेज से बोलते थे कि 'AAP का काउंसलर चुनोगे तो काम नहीं होने देंगे', फिर भी BJP के नंबर गिरे।'  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: नमी में छूट को लेकर हरियाणा सरकार से दीपेंद्र हुड्डा का सवाल, राजस्थान का दिया उदाहरण

HARYANA NEWS: हरियाणा के झज्जर में अनाज मंडी का दौरा करने पहुंचे रोहतक लोकसभा से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंडी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और किसानों,आढ़तियों व अधिकारियों से बातचीत की। उनके साथ झज्जर की विधायक गीता भुक्कल और बादली विधायक कुलदीप वत्स भी मौजूद रहे। दौरे के दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने मंडी की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यहां हालात बिल्कुल भी संतोषजनक नहीं हैं।

महिला आरक्षण बिल के खिलाफ लामबंद हुआ विपक्ष! कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने बताई विरोध की वजह

position Stands On Women Reservtion Bill: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महिला आरक्षण बिल को लेकर पार्टी का रुख साफ किया है। उन्होंने कहा कि वह महिला आरक्षण बिल के तरीके और प्रावधानों का विरोध करेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह महिला आरक्षण के विरोध में नहीं है।

तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को बताया Selected CM, Elected CM को हटाने के लिए दी बधाई

Tejashwi Yadav on Samrat Choudhary: बिहार में सत्ता परिवर्तन के महज कुछ घंटों बाद विपक्षी नेता तेजस्वी यादव ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा तंज कसा है। आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को “Selected CM” करार देते हुए बधाई दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें